बॉलीवुड

रोहित शेट्टी के बाद इस डायरेक्टर ने किया ये कारनामा, उड़ा दी लाखों की गाड़ियां

अली अब्बास जफर ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मिया के बजट में कटौती की है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि क्यों वह एक्शन फिल्मों को पुराने तरीके से ही शूट करना पसंद करते हैं और वीएफएक्स को केवल "सपोर्ट टूल" की तरह इस्तेमाल करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 4:54 PM IST
bade_miyan_chote_miyan

फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन और टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी बड़े मियां छोटे मियां के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। डायरेक्टर को उनकी बड़े बजट की एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर के ‘बबलू भैया’ से लेकर 12th फेल के IPS तक, जानिए विक्रांत मैसी का सफरनामा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली ने रीयल जगहों पर शूट की जाने वाली बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर, औसतन एक दिन के शूट पर खर्च किए जाने वाले पैसे और तमाम चीजों के बारे में बताया।


शूटिंग पर पानी की तरह बहाया पैसा
अली कहते हैं कि ऐसे दिन भी थे जब बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में उन्हें लगभग 3-4 करोड़ रुपये का खर्च आया था और उन्होंने रिहर्सल के दौरान 30-40 लाख रुपये की कारें उड़ा डालीं। जिससे कि लास्ट एक्शन सीक्वेंस पर बेहतर प्रभाव पड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में कुल मिलाकर 350 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News
स्टंट को लेकर डायरेक्टर ने कहा, 'अगर आप बाइक स्टंट करना चाहते हैं और एक बाइक की कीमत 4 लाख रुपये है तो स्टंट गलत होने पर आपके तुरंत 4 लाख रुपये का नुकसान होगा। अगर आप 30-40 लाख रुपये की कीमत वाली कार उड़ा रहे हैं और स्टंट ठीक नहीं हुआ, तो सीधे उतने पैसे खो देंगे। बड़े मियां छोटे मियां में ऐसे स्टंट हैं जहां एक दिन का खर्च 3-4 करोड़ रुपये था। सभी सामान और सभी हेलिकॉप्टरों के टेक्निशियंस के साथ सब कुछ बहुत महंगा था।'

Updated on:
3 Apr 2024, 4:54 PM IST
Published on: