बॉलीवुड

Raid 2 Update: नई तारीख को रेड डालेंगे अमय पाठक यानी Ajay Devgn, बदल गई ‘रेड-2’ की रिलीज डेट

Raid 2 New Release Date: एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड-2’ की रिलीज डेट बदल गई। इसकी जानकारी मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ दी है।
2 min read
• •
May 20, 2024
After Singham Again Ajay Devgn Changes The Release Date Of Raid 2

Raid 2 New Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड-2’ की रिलीज डेट बदल गई। अब इसे नई डेट पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ दी है।



अजय देवगन की मूवी ‘रेड-2’ (Raid 2) को इसी साल 15 नवंबर में रिलीज किया जाना था। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी हैं। अब इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।

‘रेड-2’ की नई रिलीज डेट

फिल्म मेकर्स ने इसका नया पोस्टर शेयर करते ये जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। अब इसे 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के मौके पर रिलीज किया जाएगा। ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) के बाद ये दूसरी मूवी है जिसकी रिलीज डेट अजय देवगन (Ajay Devgn) ने चेंज की है। ‘सिंघम अगेन’ अब दिवाली पर 15 नवंबर को रिलीज होगी।

इसी तारीख को ‘रेड-2’ रिलीज होनी थी। बात करें ‘रेड-2’ की तो ये इसी नाम से 2018 में आई फिल्म का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन ने एक IRS ऑफिसर का रोल प्ले किया था। इसे दर्शकों ने खूब सराहा था।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

रेड-2 के अलावा अजय देवगन के पास सिंघम अगेन और ‘औरों में कहां दम था’ जैसी फिल्में हैं। जिन्हें आने वाले समय में रिलीज किया जाएगा। ‘औरों में कहां दम था’ (Auron Mein Kahan Dum Tha) में अजय देवगन एक्ट्रेस तबू (Tabu) के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म 5 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

Updated on:
20 May 2024 12:32 pm
Published on:
20 May 2024 12:32 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा