बॉलीवुड

The Kashmir Files के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे Vivek Agnihotri

‘द कश्मीर फ़ाइल’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को इस फ़िल्म के बाद मोस्ट वांटेड डायरेक्टर लीग में पहुंचा दिया हैं। बता दे कि विवेक अग्निहोत्री जल्द ही ‘द दिल्ली फाइल्स’ लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर ने दी हैं। चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कहा हैं...

2 min read
Apr 15, 2022
after the kashmir files vivek agnihotri will work on the delhi files
after the kashmir files vivek agnihotri will work on the delhi files

पहले 'द ताशकंद फाइल्स' फिर 'द कश्मीर फाइल्स' और अब विवेक 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकापी खुद विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हेडल से दी हैं। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पंसद आ रहा हैं। इस फिल्म के कारण ही विवेक अग्निहोत्री आज मोस्ट वांटेड डायरेक्टर्स की लीग में पहुंच गए हैं।

बता दे कि विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्यार दिया। पिछले 4 वर्षों से हमने पूरी ईमानदारी के साथ इस फिल्म को बनाया है। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है।

इतना ही नहीं विवेक अग्निहोत्री ने एक और ट्वीट कर अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी साझा की। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का नाम बताते हुए लिखा, 'द दिल्ली फाइल्स'। उनकी इस घोषना से फैंस काफी ज्यादा खुश दिख रहे हैं। बता दे कि विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी हैं।

खबरों के अनुशार- 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह 'द दिल्ली फाइल्स' में भी दिल्ली क्राइम की सच्ची घटनाओं की कहानी बताई जाएगी। क्याेंकि कुछ समय पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। निर्देशक ने लिखा था, 'सच्चाई को छुपाना, न्याय को नकारना और मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं हमारे लोकतंत्र पर कलंक हैं।

आगे विवेक अग्निहोत्री ने यह भी लिखा था कि- द दिल्ली फाइल्स' में सबसे बोल्ड और हमारे समय की एक दिल दहला देने वाली कहानी को उजागर किया जाएगा। जल्द ही हिंदी और पंजाबी में शूटिंग शुरू होगी। अब फैंस को उनकी नई फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार हैं।

Updated on:
15 Apr 2022 03:03 pm
Published on:
15 Apr 2022 03:02 pm