बॉलीवुड

दो महीने बाद किसान आंदोलन पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, बचते हुए कहा- ‘सही चीज़ होनी चाहिए’

किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) पर सामने आया अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) का रिएक्शन किसानों के साथ सही चीज़ होने की कही बात करीबन दो महीने से किसान दिल्ली बॉर्ड्स पर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन
2 min read
• •
Feb 05, 2021
After Two Months Salman Khan React On Farmers Protest
After Two Months Salman Khan React On Farmers Protest

नई दिल्ली। पिछले दो महीनों से देश में किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) चल रहा है। सभी किसान सरकार द्वारा पास किए गए तीनों बिलों से नाखुश हैं और दिल्ली बॉर्डर प्रदर्शन कर उनकी मांग को पूरा करने की बात कह रहे हैं। 26 जनवरी को अचानक से किसान आंदोलन हिंसक बन गया। जिसकी वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े। वहीं आम से लेकर खास तक सभी इस आंदोलन पर अपनी राय रखते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर किसान आंदोलन को लेकर उनका रिएक्शन कैप्चर किया गया है।

दरअसल, दबंग खान एक म्यूजिक शो के लॉन्च पर पहुंचे थे। जहां पर मीडिया से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि देश में चल रहे किसान आंदोलन पर वह क्या कहना चाहेंगे? सवाल सुनते ही सलमान बड़े ही बचते हुए दिखाई दिए और उन्होंने बड़ी ही सूझबूझ के साथ संतुलित जवाब देते हुए कहा कि 'सही चीज होनी चाहिए। जो सबसे सही है उसे किया जाना चाहिए। सबसे नोबेल चीज की जानी चाहिए। सही चीज होनी चाहिए हर एक के साथ।' सलमान यह बात कहकर वहां चले जाते हैं।

जहां एक बॉलीवुड के अधिकतर सेलेब्स किसान आंदोलन पर बोलने से बच रहे हैं। वहीं विदेशी सेलेब्स हैं कि खुलकर ट्विटर पर किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रहे हैं। अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ( Rihanna ), पॉर्न स्टार मिया खलीफा ( Mia Khalifa ) और ग्रेटा थनबर्ग ( Greta Thunberg ) ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके बाद अक्षय कुमार से लेकर सचिन तेंदुलकर इस गंभीर मुद्दे के बारें में बोलते हुए नज़र आए। बॉलीवुड हस्तियां ही बल्कि अब नेता भी तीनों महिलाओं को जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Published on:
05 Feb 2021 09:57 am
Also Read
View All
‘टी-शर्ट पहनना ही काफी नहीं है’, IAS तुकाराम मुंडे ने प्रीति जिंटा के लिए कही ये बात, लोगों ने दिया रिएक्शन

रणबीर की रामायण का प्रमोशन करेगा दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, ताजमहल के बाद अब इवेंट में हिस्सा लेंगे ‘मिस्टर बीस्ट’

स्वरा भास्कर ने ‘राइज एंड फॉल 2’ जाने से पहले पति और बेटी के लिए किया इमोशनल पोस्ट, फोटो भी की शेयर

“पैसे खत्म हो चुके थे, देश छोड़ने वाली थी”, ‘धमाल 4’ अभिनेत्री अंजलि आनंद ने बयां किया अपना दर्द

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए