बॉलीवुड

Saiyaara एक्टर अहान पांडे की फोटो हुई वायरल, जानिए फोटो में दिख रही एक्ट्रेस से क्या था Ahaan का कनेक्शन

Ahaan Panday: फिल्म Saiyaara को खासकर Gen z फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, और अब Saiyaara के अभिनय से ज्यादा इंटरनेट पर Ahaan पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गया है...
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2025, 1:14 PM IST
Saiyaara एक्टर अहान पांडे की फोटो हुई वायरल, जानिए फोटो में दिख रही एक्ट्रेस से क्या था Ahaan का कनेक्शन
Photo Source: Patrika

Ahaan Panday And Tara Sutaria: अहान पांडे इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'Saiyaara'' की जबरदस्त सफलता से मीडिया में छाए हुए हैं। फिल्म Saiyaara को खासकर Gen Z फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। Ahan Pandey भी इससे बहुत खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म महित सूरी के निर्देशन में बनी है। इसमें भरपूर रोमांस और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिला है। ये पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई और कुछ ही दिनों में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म में अहान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन अब उनके अभिनय से ज्यादा इंटरनेट पर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गया है।

Saiyaara एक्टर अहान पांडे के पुराने प्यार की फोटो हुई वायरल

अहान पांडे और अभिनेत्री तारा सुतारिया की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अहान एक घुटने पर बैठे हुए है, और तारा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने दावा किया है कि ये फोटो उनके टीनएज के टाइम की है जब दोनों के बीच कथित रूप से रिलेशनशिप था। ये सब तब का है जब दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था। हालांकि दोनों के बीच की ये रिलेशनशिप कभी पब्लिक नहीं हुई थी।

जानिए कौन थी Ahaan की गर्लफ्रेंड

अहान पांडे की बात करें तो वे इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस श्रुति चौहान के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। श्रुति ने हाल ही में अहान की डेब्यू फिल्म की रिलीज पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिससे इन चर्चाओं को और हवा मिल गई। श्रुति चौहान ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाघर की स्क्रीन पर चल रही अहान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"To the boy who dreamed of this his entire life... I love you, I'm proud of you, I'm crying, I'm screaming... the world will finally know you and what you can do" श्रुति की इस पोस्ट को उनके फैंस और अहान के प्रशंसकों से खूब रिएक्शंस मिल रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हुई। दरअसल दोनो के इस पर रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन अहान पांडे और अभिनेत्री तारा सुतारिया का इस वायरल फोटो से फैंस काफी एक्साइटमेंट में है।

Updated on:
24 Jul 2025, 1:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
4000 करोड़ के बजट वाली ‘रामायण’ ने 2 दिन में कमाए 221 करोड़, फिर भी मेकर्स की बढ़ी चिंता

‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’