बॉलीवुड

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय की नई फोटो वायरल, न्यूयॉर्क में अभिषेक बच्चन के बगैर अकेली आईं नजर

Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक होने की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस की एक नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह पति अभिषेक बच्चन के बिना अकेले ही न्यूयॉर्क में हैं, जहां से उनकी फोटो सामने आई है।
2 min read
Jul 31, 2024
aishwarya rai abhishek bachchan divorce
ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन के रिश्ते के बीच आई दरार

Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan Divorce: पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही हैं। हाल ही में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर भी ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ फंक्शन में अकेली पहुंची थीं, जबकि अभिषेक अपने पिता और माता समेत बच्चन परिवार के साथ नजर आए थे। उस वक्त के बाद से ही ऐसी खबरों ने तूल पकड़ लिया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन सबके बीच अब ऐश्वर्या राय अपने परिवार से दूर न्यूयॉर्क में अकेले नजर आईं हैं। यहां एक्ट्रेस अकेले ही छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

ऐश्वर्या राय की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की न्यूयॉर्क से जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें वह अपनी एक फैन के साथ दिखी हैं। बता दें कि इस फैन ने ऐश्वर्या के साथ 2 तस्वीर शेयर की है। वह इससे पहले भी ऐश्वर्या से मिल चुकी थी। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक लाइफ में अपने आदर्श से दो बार मिलना सौभाग्य की बात है। ऐश, हमेशा मेरे लिए इतना दयालु रहने के लिए धन्यवाद। जैसा कि मैंने आपको मेरी लाइफ में आपके प्रभाव के बारे में बताया था, आपने बहुत ध्यान से सुना। इसके लिए आपको धन्यवाद देना हमेशा से मेरा सपना था।'

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari की बाथरोब ड्रेस पहने हॉट फोटोज वायरल, तारीफों से भरा कमेंट सेक्शन

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लाइक किया था, जिसमें ग्रे डिवोर्स के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक-ऐश्वर्या भी ग्रे डिवोर्स लेने वाले हैं। इसमें पति-पत्नी 50 साल की उम्र के बाद एक-दूसरे से जुदा होते हैं। लंबा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद कपल अलग होने का फैसला लेते हैं और तब तक उनके बच्चे भी बड़े और समझदार हो चुके होते हैं।

Updated on:
31 Jul 2024 02:16 pm
Published on:
31 Jul 2024 02:16 pm
Also Read
View All
Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था