बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान को बताया सेक्सी और गॉर्जस मैन, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुआ करती थी आज ये दोनों स्टार्स अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 7:36 PM IST
Salman Khan a gorgeous man
Salman Khan a gorgeous man

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इस फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस को जगह बनाने में काफी मदद की है जिनमें से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम भी उसी लिस्ट में आता है। एक समय ऐसा था जब यह कपल्स का रोमांस जितना फिल्मों में देखने को मिला था उससे कहीं ज्यादा रियल लाइफ में भी वो एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। इसके बाद दोनों के रिश्ता फिल्मी कहानी की तरह टूट गया। लेकिन इनसे जुड़ी एक कुछ बातें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या का एक थ्रोबैक वीडियो (Throwback Video) सामने आया है जिसमें उन्होने सलमान खान को लेकर एक खास बात कही है।

सिमी ग्रेवाल (Simi Grewal) ने पूछा था सवाल
वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के एक चैट शो में ऐश्वर्या उनके सवालों का जवाब देते नजर आ रही हैं। सिमी ग्रेवाल ने जब उनसे बॉलीवुड के सेक्सी और गॉर्जस मैन के बारे में पूछा था तो पहले ऐश्वर्या जवाब देने में झिझक गई। इसकेबाद एक्ट्रेस कहती हैं कि यह बहुत कठिन सवाल है। आगे वह पूछती हैं, 'क्या इस शब्द को चार्मिंग में बदल सकते हैं?'

ऐश्वर्या ने लिया सलमान का नाम
इस पर सिमी ग्रेवाल, उन्हें सेक्सी और गॉर्जस वाले एक्टर का नाम ही बताने पर ही जोर देती है। उस दौरान ऐश्वर्या बहुत ही संकोच के साथ बोलती है कि, 'मैं उस अभिनेता का नाम लेना चाहूंगी जो हाल में इंडियन मैन की लिस्ट में इंटरनेशनली चुने गए हैं, वे है सलमान।' इसके बाद सिमी ग्रेवाल सलमान खान के बारे में कहती हैं, 'उनके फीचर्स बहुत अच्छे हैं। वह बहुत अच्छे भी दिखते हैं।'

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात
ये बात हर कोई जानता है कि ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते की शुरूआत संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। यह वीडियो भी उसी समय का है।

Published on: