बॉलीवुड

लगातार 17 साल से CANNES का हिस्सा बन रही ऐश्वर्या, देखें हर साल की ग्लैमरस तस्वीरें

आज ऐश के पिछले 17 सालों के कान्स लुक से आपको रूबरू कराते हैं।
4 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 10:36 AM IST
aishwarya rai bachchan
aishwarya rai bachchan

कान्स 2018 की शुरुआत हो चुकी है। सभी एक्ट्रेसेस अपने हॅाट लुक से रेड कार्पेट पर लाइमलाइट बटोर रही हैं। कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण का लुक अभी तक सामने आ चुका है। वहीं अब सभी को ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार है। सभी प्रशंसक उनके कान्स लुक को देखने के लिए बेताब हैं। ऐश कांस 2018 में अपीयर होने के लिए बेटी अराध्या के साथ निकल गई है। वैसे बता दें ये 17वीं बार होगा जब ऐश्वर्या राय बच्चन कांस के महत्वपूर्ण मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

साल 2002 में वह पहली बार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थीं। तब उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ इस महत्वपूर्ण मंच पर शिरकत की थी। उस दौरान भी ऐश्वर्या कांस की शान मानी जाती थीं और आज भी हॅालीवुड में हर कोई उनका लुक देखने को बेताब रहता है। तो चलिए आज ऐश के पिछले 17 सालों के कान्स लुक से आपको रूबरू कराते हैं।

साल 2002
ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार अपनी ‘देवदास’ की टीम यानि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ कान्स का हिस्सा बनीं थीं। उस दौरान उन्होंने सिंपल लेकिन शाही अंदाज लिए हल्की पीले रंग की साड़ी पहनी थी।

साल 2003
अगले साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपनी डिजायनर नीता लूला के पारंपरिक परिधान पहनकर कान्स की रौनक बढ़ाई थी। लेकिन उस दौरान उनकी किसी भी ड्रेस कमाल नहीं ढा सकी थी। ऐश को हरे रंग की साड़ी में सबसे ज्यादा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

साल 2004
ऐश्वर्या ने साल 2004 में डिजायनर नीता लूला के ड्रेसेस को बहनकर का 2004 कान्स का हिस्सा बनी थीं। उस दौरान ऐश ने रेड कारपेट से पहले सिल्क की कांजीवरम व्हाइट-गोल्डन साड़ी को कट स्लीव ब्लाउज के साथ कैरी किया। इतना ही नहीं उन्होंने रेड कारपेट पर व्हाइट गाउन को ट्राई किया। हालांकि उस दौरान भी वह कुछ खास नहीं दिखीं।

साल 2005

इस साल ऐश ने डिजायनर गिओगिरयो अरमानी की व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस में कांस रेड कारपेट पर अपना जादू बिखेरा। इस लुक में वह काफी ग्लैमरस नजर आईं।

साल 2006
साल 2006 में ऐश ने ब्लू कलर गाउन के साथ लोगों को अपने खूबसूरत लुक से दीवाना बना दिया।

साल 2007
शादी के बाद ऐश्वर्या इस साल अपने पति एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ कान्स का हिस्सा बनीं। इवेंट में उन्होंने ने व्हाइट एलिगेंट गाउन पहना। इस लुक को काफी पसंद किया गया।

साल 2008
इस साल ऐश्वर्या राय तीन अलग-अलग गाउन में नजर आईं और बोल्ड पिंक से लेकर ब्लैक और अरमानी गोल्डन कलर की इन तीनों ड्रेसेस में ऐश काफी हॅाट नजर आईं।

साल 2009
इस बार ऐश ने दो हाईली स्टाइलिश गाउन्स को पहनकर कांस की शान बढ़ाई।

साल 2010
साल 2010 में कान्स पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिजायनर सब्यासाची की डिजायनर गोल्डन लुक वाली साड़ी पहनी और अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ यहां पहुंची।

साल 2011
ऐश्वर्या राय बच्चन की दो हॉट एंड ब्यूटीफुल गाउन्स से लाइमलाइट बटोरी।

साल 2012
मां बनने के बाद कांस में ऐश्वर्या की ये ग्रैंड अपीयरेंस की। इस मौके पर उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सभी को चौंका दिया।

साल 2013
इस वक्त तक ऐश का वजन कम नहीं हुआ था इसके बावजूद ऐश ने अपने ग्लैमरस लुक से लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

साल 2014
ऐश्वर्या राय इस बार कान्स में एकदम फिट नजर आईं और काफी खूबसूरत दिखाई दीं।

साल 2015
इस साल ऐश कई रंगों की ड्रेसेस में नजर आईं और काफी सुदंर दिखाई दीं।

कांस 2016
ये साल ऐश्वर्या राय के लिए काफी बुरा साबित हुआ। इस साल बेहद सुंदर ड्रेसेस के बावजूद ऐश्वर्या राय को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पर्पल लिपस्टिक के कारण उन्हें काई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

कांस 2017
2017 ऐश के लिए काफी बेहतरीन साल साबित हुआ। इस साल वह अपनी बेटी अराध्या के साथ कान्स का हिस्सा बनीं। इस साल ओपन शोल्डर वाली बोल्ड ड्रेस पहनने के बावजूद उनके लुक्स और ड्रेस की तारीफ हुई। अब सभी को उनके इस साल के लुक का इंतजार है।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी