बॉलीवुड

शाहरुख खान से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस तरह अपनी मैनेजर को बचाया था, सामने आया सच!

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बचाई अपनी मैनेजर की जान शाहरुख खान ने दी अपनी शेरवानी अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी पर हुआ हादसा

2 min read
Oct 31, 2019

नई दिल्ली | दिवाली पर बॉलीवुड में पार्टियों की खूब चमक दिखाई दी। इन पार्टियों में सबसे खास रही महानायक अमिताभ बच्चन के घर की दिवाली पार्टी। बॉलीवुड के सभी सितारे इस पार्टी में शामिल हुए और खूब मस्ती करते हुए नजर आए। लेकिन इस मस्ती के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना एक हादसे का शिकार हो गईं। जिनको सबसे पहले शाहरुख खान ने बचाया ये खबरे सामने आई थीं। अब इससे जुड़ी एक और खबर सामने आई है कि अर्चना को सबसे पहले ऐश्वर्या ने दिमाग लगाते हुए बचाया।

दरअसल, अमिताभ बच्चन के घर जलसा में जब देर रात तक पार्टी चल रही थी। तब ही ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई। सुबह के करीब 3 बज रहे थे जब अर्चना पार्टी खत्म होने के बाद निकल रही थी तभी दीए ने उनके लहंगे को अपनी चपेट में ले लिया। ये देखते ही वंहा मौजूद सभी लोग सन्न रह गए और समझ नहीं पाए कि क्या किया जाए। इतने में ऐश्वर्या ने आगे बढ़कर अर्चना के लहंगे को फाड़ दिया जिससे आग ज्यादा फैल नहीं पाई। हालांकि अर्चना का शरीर थोड़ा जल गया।

इसके बाद झट से शाहरुख खान ने अपनी शेरवानी दी। जिससे अर्चना के शरीर को ढका गया। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में ऐश्वर्या और शाहरुख को भी कुछ चोटें आईं। इनसाइडर के मुताबिक, ऐश्वर्या ने अगर अपना इतनी एक्टिवली दिमाग ना लगाया होता तो अर्चना के लिए स्थिति और गंभीर हो सकती थीं। हादसे के बाद अर्चना को हॉस्पिटल ले जाया गया जंहा वो अभी ठीक हैं।

Published on:
31 Oct 2019 02:39 pm
Also Read
View All