बॉलीवुड

फूट-फूटकर रोने लगी थी Aishwarya Rai, अभिषेक बच्चन संग अनबन की खबरों के बीच वीडियो वायरल

Aishwarya Rai video: ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादी और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनके रोने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Oct 02, 2024
Aishwarya Rai video

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि पति अभिषेक बच्चन संग शादी टूटने की खबरों को लेकर छाई हुई है। वह जहां जाती हैं अकेले जाती हैं या अपनी बेटी आराध्या के साथ ही जाती हैं। पिछले 1 साल से वह पति अभिषेक बच्चन के साथ किसी भी इवेंट में नहीं दिखाई दिए हैं। ऐसे में कई चीजें ऐसी हुई कि खबर फैल गई कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक ले सकते हैं। अब दोनों के रिश्ते में दरार की खबरों के बीच ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह काफी रो रही हैं। वह कैमरे पर चिल्लाती दिखाई दे रही है। जिसे देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं कि इतनी शांत और चुप रहने वाली ऐश्वर्या राय कैसे व्यवहार कर रही हैं। उनका गुस्सा देख फैंस भी डर गए।

ऐश्वर्या राय का रोते हुए वीडिया वायरल (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumors)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाह आई तब तक एक्ट्रेस बच्चन परिवार का घर छोड़ चुकी थी। अब वह अपनी मां और बेटी के साथ मायके में ही रहती हैं। ऐसे में वह अपनी बेटी के साथ ही समय बिताती दिखाई देती हैं। अब उनका एक वीडियो जो वायरल हो रहा है जो काफी पुराना है। ये उस समय का है जब वो अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक इवेंट में पहुंची थी। जहां ऐश्वर्या और आराध्या (Aaradhya Bachchan) के अलावा कई पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ आए हुए थे। इस अवसर पर पैपराजी भी अपने कैमरों के साथ वहां पहुंच गए, मीडिया की भीड़भाड़ और आवाज सुनकर वहां मौजूद बच्चे रोने लगे, जिसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन मीडिया पर गुस्सा हो गईं।

जब ऐश्वर्या राय को आया था गुस्सा

आराध्या को डरा हुआ देख ऐश्वर्या अपना आपा खो बैठीं और पैपराजी पर चिल्लाने लगीं। उन्होंने कहा, "आपको शांति बनाकर रखनी चाहिए यहां पर छोटे-छोटे बच्चे हैं।” ये बोलकर उनकी आंखों से भी आंसू आ गए। वह काफी इमोशनल हो गई। वह काफी भावुक हो गई। इसे देखकर वहां मौजूद लोग भी डर गए। बता दें, ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या से बेहद प्यार करती हैं। वह आराध्या के साए एक मां नहीं बल्कि उनकी परछाई की तरह रहती हैं। वहीं आराध्या भी अपनी मां के बिना एक मिनट नहीं रह पाती और जहां मम्मी ऐश्वर्या जाती हैं वह भी वहीं जाती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर