बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या का भजन गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की संस्कारों की तारीफ

आराध्या का ये वीडियो बच्चन परिवार के फैन पेज ने शेयर किया था। इसे दीवाली के मौके पर शेयर किया गया था। वीडियो में आराध्या पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Sep 01, 2021
aaradhaya_bachchan_video.jpg
Aaradhaya Bachchan Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है। उनके परिवार का हर सदस्य लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या भी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड हैं। उनकी कई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब आराध्या का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान राम का भजन गाती नजर आ रही हैं।

आराध्या का ये वीडियो बच्चन परिवार के फैन पेज ने शेयर किया था। इसे दीवाली के मौके पर शेयर किया गया था। वीडियो में आराध्या पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। वह राम-सिया का भजन गा रही हैं। इसके साथ वह डांस भी कर रही हैं। आराध्या का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, संस्कार से ही सब महान बनते हैं। श्री राम की कृपा सदा बनी रहे।

इससे पहले आराध्या की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में ऐश्वर्या अपनी कजन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हुईं थीं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और आराध्या भी थे। खास बात ये थी कि विदाई समारोह के दौरान आराध्या दुल्हन को सांत्वना दे रही थीं। इस पल ने सभी का ध्यान खींच लिया।

बता दें कि आराध्या में अच्छे संस्कार डालने के लिए बच्चन परिवार हमेशा ऐश्वर्या को क्रेडिट देता है। एक बार अभिषेक बच्चन ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए कहा था, 'उन्होंने (ऐश्वर्या) आराध्या को उस परिवार के बारे में बहुत जागरूक किया, जहां से वह आई थी, जब वो बहुत छोटी है तब से। वह जानती है कि उसके दादा और दादी, और उसकी मां और पिताजी सब एक्टर हैं।' अभिषेक ने आगे बताया था कि आराध्या परिवार में सभी की फिल्में देखती हैं और उनका आनंद लेती हैं।

Published on:
01 Sept 2021 06:24 pm
Also Read
View All
फायरिंग के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया था बड़ा कदम, ड्राइवर को उतारकर खुद संभाली कार की कमान, वीडियो आया सामने

‘मेरा करियर 20 साल पहले खत्म हो जाता’, क्रिकेटर ना बनने पर सैफ अली खान ने दिया बयान, बोले- ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं

‘मैं दुबई में मजे कर रही हूं’, गैर जमानती वारंट जारी होते ही भारत छोड़कर चली गईं राखी सावंत? बोलीं- मेहनत कर रही हूं

ट्विंकल खन्ना ने अपने पुराने कपड़ो को लेकर किया खुलासा, जानें क्यों खुद को कहती हैं आलसी खरीदार?

‘जेल भी जाना पड़ेगा तो जाऊंगी’, गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत ने दी सफाई, बोलीं- मेरा कोई लेना-देना नहीं