अपने आउटफिट के बारे में बात करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए कोई नए कपड़े नहीं खरीदे, बल्कि अपनी ही अलमारी के पुराने कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके एक मजेदार और नया लुक तैयार किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,"मैं एक आलसी खरीदार हूं, और अगर मुझे एक ही कपड़े को पहनने के एक दर्जन अलग-अलग तरीके मिल जाएं, तो मैं बहुत खुश हो जाती हूं।"