18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैर जमानती वारंट जारी होने से बेपरवाह हुईं राखी सावंत? हनी सिंह के साथ शेयर किया वीडियो

Rakhi Sawant Non-Bailable Warrant: अभिनेत्री राखी सावंत फिलहाल एक मुसीबत से घिर गई हैं। राखी के खिलाफ दरअसल एक गैर-जमानती वारंट जारी हो गया है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ हनी सिंह भी नजर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Rakhi Sawant Non-Bailable Warrant

राखी सावंत (फोटो सोर्स- IMDb)

Rakhi Sawant Non-Bailable Warrant: अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर कानूनी विवाद में घिर गई हैं। झांसी की एक अदालत ने उनके खिलाफ 16 साल पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला साल 2010 में उनके टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ में नजर आए एक युवक की आत्महत्या से जुड़ा है। आरोप है कि शो के दौरान राखी सावंत ने वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चा के दौरान युवक को ‘नपुंसक’ कहा था। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मृतक लक्ष्मण अहिरवार अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर ‘राखी का इंसाफ’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। शो में दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी। इसी दौरान राखी सावंत ने कथित तौर पर लक्ष्मण के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

बार-बार अदालत में पेश नहीं हुईं राखी

पीटीआई के मुताबिक, जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) मृदुल कांत श्रीवास्तव ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। बताया गया कि राखी सावंत अदालत में लगातार पेश नहीं हो रही थीं, जिसके बाद अदालत ने यह कदम उठाया। इस मामले में अगली सुनवाई 1 दिसंबर को निर्धारित की गई है। फिलहाल अदालत की कार्रवाई इसी पुराने मामले में आगे बढ़ रही है। इसी बीच इस मामले से बेपरवाह राखी सावंत लगातार अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज शेयर कर रही हैं। ऐसे ही एक एआई द्वारा तैयार किया गया उनका हनी सिंह के साथ वीडियो भी चर्चा में आ गया है।

मां की शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मामला

लक्ष्मण अहिरवार की मां सावित्री ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि अक्टूबर 2010 में प्रसारित हुए ‘राखी का इंसाफ’ के एक एपिसोड के दौरान उनके बेटे के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

परिवार का आरोप था कि शो में आने के बाद लक्ष्मण मानसिक रूप से परेशान और अवसाद में चले गए थे। परिवार ने यह भी दावा किया था कि बाद में उन्होंने शराब का सेवन किया और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार की ओर से मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई थी।

‘राखी का इंसाफ’ में होते थे निजी विवाद

‘राखी का इंसाफ’ ऐसा टीवी कार्यक्रम था, जिसमें लोगों के निजी और सामाजिक विवादों को कैमरे के सामने उठाया जाता था। शो में राखी सावंत विवादों को सुलझाने की कोशिश करती थीं और कई बार कार्यक्रम में तीखी बहस और टकराव भी देखने को मिलता था। लक्ष्मण अहिरवार की मौत के बाद इसी तरह के मामलों में टीवी कार्यक्रमों की भूमिका और उनके प्रभाव को लेकर भी सवाल उठे थे।

अब 16 साल पुराने इस मामले में अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद राखी सावंत की कानूनी मुश्किलें फिर चर्चा में हैं। मामले में आगे की स्थिति 1 दिसंबर की सुनवाई के बाद स्पष्ट होगी।