Saif Ali Khan On Not Becoming A Cricketer: सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के साथ-साथ अपने बेबाक और मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में वह पत्नी करीना कपूर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे, जहां दोनों ने परिवार और बच्चों से लेकर सैफ के करियर तक कई मुद्दों पर बातचीत की। इसी दौरान क्रिकेट को लेकर सैफ ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।