बॉलीवुड

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन ने छोड़ा अभिषेक बच्चन का घर! ससुराल छोड़ आराध्या बच्चन संग मायके में हुईं शिफ्ट?

Aishwarya Rai Bachchan Moved Out Of The Bachchan House: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब जानकारी आ रही है कि अभिनेत्री ने पति का घर छोड़ दिया है।
less than 1 minute read
• •
Dec 15, 2023
aishwarya_rai_bachchan_with_abhishek_bachchan_divorse.jpg

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तनाव की खबरें लगातार आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि ये कंफर्म है कि बहूरानी ऐश्वर्या का सासू मां जया बच्चन के साथ भी सबकुछ ठीक नहीं है।

इसी कड़ी में अब एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन का बंगला यानी 'जलसा' को छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट के बाहर आते ही इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैमिली से जुड़े लोगों ने बताया है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अभी तक बेटी आराध्या की वजह से साथ थे। वरना सालों से दोनों के बीच चीजें बिगड़ चुकी हैं। लेकिन अब मामला हाथ से निकल चुका है और दोनों बड़ा कदम भी उठा सकते हैं।

'जूम' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं। दोनों सिर्फ और सिर्फ बेटी की वजह से अब तक साथ थे।

मगर अब चीजें इतनी बिगड़ गई हैं कि दोनों की पर्सनल लाइफ इस तरह मीडिया में भी आ गई है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट का ये भी दावा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के घर से भी दूर रह रही हैं। वह इन दिनों अपनी मां के साथ रह रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसलिए पत्रिका इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

Published on:
15 Dec 2023 06:17 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो