बॉलीवुड

बेटी संग ससुराल पहुंची ऐश्वर्या राय, क्या हो गया है सब ठीक या अभिषेक बच्चन करेंगे कोई अनाउंसमेंट?

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय तलाक की खबरों के बीच ससुराल पहुंची हैं। अब कपल के फैंस को चिंता हो रही है कि वाकई सब ठीक है या दोनों कोई बुरी खबर सुनाएंगे?

2 min read
Sep 03, 2024
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai Jalsa Abhishek Bachchan Divorce: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच शादी के 17 साल बाद अनबन की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल से कपल साथ में नहीं रह रहे हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अपनी मां के पास रहती है। उन्हें अपना ससुराल ‘जलसा’ छोड़े काफी समय हो गया है। वहीं, काफी समय भी बीत चुका है जब कपल साथ में एक साथ कहीं नजर नहीं आए हैं। इसी बीच ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या बेटी के साथ पहली बार अलग होने के बाद अपने ससुराल पहुंची हैं। ऐसे में फैंस की दिल की धड़कने तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि क्या दोनों में सब ठीक हो गया है या दोनों मिलकर कोई अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

ऐश्वर्या का तलाक की खबरों के बीच वीडियो वायरल (aishwarya and abhishek bachchan)

अभिषेक बच्चन कुछ समय पहले अकेले छुट्टियां मनाने और ओलंपिक देखने पेरिस पहुंचे थे। उससे पहले ही ऐश्वर्या भी पेरिस से छुट्टियां मनाकर लौटी थी। वहीं, हाल ही में अभिषेक बच्चन अपनी शादी की अंगूठी के बिना दिखाई दिए है यानी उन्होंने अपनी शादी की रिंग उतार दी है। ऐसे में अचानक ऐश्वर्या का अपनी बेटी के साथ ससुराल पहुंचना फैंस को हजम नहीं हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अभिषेक और ऐश्वर्या अपना तलाक अनाउंस कर सकते हैं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही साथ रहना चाहते हैं और अपने रिश्ते को सेकंड चांस देने का सोच रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या के ‘जलसा’ जाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फैंस इस समय कपल को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। वह नहीं चाहते कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हों। ऐसे में अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों से फैंस हुए परेशान

तलाक की खबरों के बीच एक यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या आप अभिषेक से अलग न हो। हम लोग आप लोगों को साथ में देखना चाहते हैं।” दूसरे ने लिखा, “क्या सच में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग हो जाएंगे।” तीसरे ने लिखा, “अमिताभ जी आप ही हैं जो अपना घर टूटने से बचा सकते हैं।” चौथे ने लिखा, क्या ये बात सच है कि ऐश्वर्या आप अपनी ननद श्वेता से अनबन की वजह से अभिषेक से अलग हो रही हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि जया बच्चन का गुस्सा देखकर तो कोई भी डर जाएगा। उनकी वजह से ही उनका बेटा और बहू अपने-अपने रास्ते अलग कर रहे हैं।

Updated on:
03 Sept 2024 10:18 am
Published on:
03 Sept 2024 10:09 am
Also Read
View All

अगली खबर