बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन संग अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने दिया ये जवाब, बोलीं- हां सब…

Aishwarya Rai React Abhishek Bachchan Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ चल रही अनबन के बीच बयान दिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।
less than 1 minute read
Aug 02, 2024
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

Aishwarya Rai React Abhishek Bachchan Divorce Rumours: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन दोनों की तलाक की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार की खबरें तब आई थी जब ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार को छोड़कर अपनी मां के साथ शिफ्ट हो गई थीं और करवा चौथ उन्होंने वहीं मनाया था। अब काफी समय बाद ऐश्वर्या राय का एक बयान सामने आ रहा है। जिसे सुनकर उनके फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक संग तलाक की खबरों के बीच दिया बयान (Aishwarya Rai React Abhishek Bachchan Divorce Rumours)

ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या हाल ही में वेकेशन पर न्यूयॉर्क गई थीं। ऐसे में ऐश्वर्या राय जब वापस लौटीं तो पैपराजी ने उनसे बात की और ऐश्वर्या ने भी जवाब दिया। तलाक की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर पैप्स ने ऐश्वर्या से पूछा, मैडम आप कैसी हैं?” इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “सब ठीक है, शुक्रिया।” ऐश्वर्या का ये बयान सुनकर उनके फैंस हैरान भी हुए और काफी खुश भी हुए।

ऐश्वर्या राय के इस बयान के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि, इससे पहले अभिषेक बच्चन ने एक तलाक का पोस्ट लाइक किया था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी कि कपल जल्द तलाक लेने वाले हैं, पर अब ऐश्वर्या का ये बयान सुनने के बाद उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

Updated on:
06 Aug 2024 08:58 am
Published on:
02 Aug 2024 02:51 pm
Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- मैं गुस्से से खौल रहा हूं

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस