बॉलीवुड

Aishwarya Rai की आंखों में है क्या खासियत? खुद किया आखों के रंग से जुड़ा खुलासा

ऐश्वर्या राय Cannes Film Festival में पहुंच चुकी हैं। अब उनके फैंस को उनके Cannes Film Festival के लुक का इंतजार हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। बता दे कि अक्सर फैंस उनकी आखों को देखकर हैरान हो जाते हैं। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या के आखों के इंटरेस्टिंग फैक्ट
2 min read
• •
Updated: 18 May 2022, 3:45 PM IST
aishwarya rai real eye colour know some interesting facts cannes 2022
aishwarya rai real eye colour know some interesting facts cannes 2022

ऐश्वर्या राय Cannes 2022 में पहुंची हैं। एक बार फिर से अभिनेत्री अपनी खूबसूरती से सबको पागल करने वाली हैं। उनकी खूबसूरती की बात हो और उनकी आखों की बात ना आए ऐसा हो नहीं सकता। वह बता भी चुकी हैं कि बचपन से ही उनकी आंखों और बालों के रंग की वजह से ही उन्हें अटेंशन मिलता था। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या की आंखों की खासियत।

बता दे कि गूगल पर ऐश्वर्या की आंखों की खासियत क्या है इसके बारें में काफी ज्याजा सर्च किया जाता हैं। तो इस स्टोरी में हम आपको ऐश्वर्या की आखों के बारें में बताने वाले हैं। हालांकि कई बार लोग यह भी सर्च करते हैं कि उनकी आंखों का असली रंग क्या है। कई बार ये नीली लगती हैं, कभी हरी तो किसी को ग्रे। ऐश्वर्या राय एक बार खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखें किस रंग की हैं।

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के बारें में सभी लोग जानते हैं। ऐश्वर्या राय की आखे सभी को पंसद आती हैं। ऐश्वर्या राय को देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। जब वह सामने होती हैं तो उनसे नजरें हटाना आसान नहीं होता। लोगों को लगता है वह लेंसेज पहनती हैं। इंटरटनेट पर उनकी आंखों के बारे में भी काफी सर्च किया जाता है। ऐश्वर्या खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखों का रंग कैसा है।

ऐश्वर्या राय एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनकी आंखें नैचुरली ग्रीन हैं। लाइट के हिसाब से आंखों का रंग कभी ज्यादा ग्रीन तो कभी ज्यादा ब्लू लगता है। आंखों का रंग समुद्र की तरह ग्रीन-ग्रे है। ऐश्वर्या राय के Madame Tussauds में जो स्टैच्यू हैं उनमें जो आंखों का रंग दिख रहा है, वही असली रंग है। ऐश्वर्या ने अपने आख से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प चीज बताई हैं। फिल्म सरबजीत के लिए उन्हें ब्राउन लेंसेज लगाने थे। ऐश्वर्या ने एक आंख में लेंस लगाया तब तक आराध्या की नजर उन पर पड़ी। उन्हें देख आराध्या ऐश्वर्या को ओ मिनियन बुलाने लगी। बता दें कि मिनियन कार्टून के एक कैरेक्टर की एक आंख ब्राउन और एक ग्रीन है।

Updated on:
18 May 2022, 3:45 PM IST
Published on: