बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के दौरान इन एक्ट्रेसेस का बढ़ गया था वजन, तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

प्रेग्नेंसी के दौरान आम हो या खास हर महिला का वजन बढ़ जाता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस का भी प्रेग्नेंसी में बहुत वजन बढ़ जाता है। तो ऐसे में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस की तस्वीरें दिखाएंगे जिनका प्रेग्नेंसी में काफी वजन बढ़ गया था।

3 min read
aishwarya_rai_1.png
Bollywood Actresses Pregnancy Photos

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और फैशन के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं और अपने फिगर को भी हमेशा मेनटेन करके रखती हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान आम हो या खास हर महिला का वजन बढ़ जाता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस का भी प्रेग्नेंसी में बहुत वजन बढ़ जाता है। तो ऐसे में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस की तस्वीरें दिखाएंगे जिनका प्रेग्नेंसी में काफी वजन बढ़ गया था।

ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का आता है। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या को उनकी सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। साल 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी की और बच्चन परिवार की बहू बनीं। शादी के चार साल बाद ऐश ने एक बेटी आराध्या को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। उनकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

करीना कपूर
करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। इसके बाद वह साल 2016 में मां बनीं और उन्होंने एक बेटे तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद इसी साल फरवरी में उन्होंने दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया। दूसरी प्रेग्नेंसी में उनका वजन काफी बढ़ गया था। इस बारे में खुद करीना ने एक इंटरव्यू में कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता था कि वह कभी दोबारा ठीक हो पाएंगी या नहीं।

नेहा धूपिया
नेहा बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, वह जल्द ही ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। नेहा ने अंगद बेदी से शादी की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। 24 अगस्त साल 2018 को उन्होंने बेटी महर को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा का भी काफी वजन बढ़ गया था।

लारा दत्ता
लारा दत्ता ने 16 फरवरी 2011 को टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की थी। शादी के एक साल बाद 20 जनवरी 2012 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ। बेटी का नाम उन्होंने सायरा भूपति रखा। प्रेग्नेंसी के दौरान लारा दत्ता का भी वजन बढ़ गया था। जिसे उन्होंने बाद में मेनटेन कर लिया।

Published on:
16 Aug 2021 05:21 pm