बॉलीवुड

क्या ‘गंदे सीन्स’ के कारण ऐश्वर्या ने छोड़ दी थी Brad Pitt की ये बड़ी फिल्म ?

Aishwarya Rai Bachchan ने केवल बॅालीवुड फिल्में नहीं बल्कि हॅालीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ऐश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
2 min read
Feb 07, 2019
Aishwarya Rai turned down Troy with Brad Pitt because of bold scenes
Aishwarya Rai turned down Troy with Brad Pitt because of bold scenes

बॅालीवुड अदाकारा Aishwarya Rai Bachchan देश की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने केवल बॅालीवुड फिल्में नहीं बल्कि हॅालीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ऐश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐश्वर्या को कथित तौर पर 2004 की फिल्म 'Troy' में brad pitt के अपोजिट काम करने का मौका मिला था। उन्हें इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार निभाना था। लेकिन ऐश्वर्या ने यह रोल ठुकरा दिया और फिर यह भूमिका हॅालीवुड एक्ट्रेस Rose Byrne ने निभाई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ने Brad Pitt के अपोजिट यह बड़ा रोल इसलिए ठुकराया था क्योंकि इसमें उन्हें कुछ बेहद हॉट सीन्स फिल्माने थे। ये सीन लड़ाई के बीच ब्रैड पिट के साथ फिल्माए जाने थे जिनमें ऐश्वर्या खुद को कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं।

हालांकि इस फिल्म के बाद भी ऐश्वर्या ने हॅालीवुड की कई मशहूर फिल्मों में काम किया है। ऐश 'The Last Legion ', 'The Pink Panther 2', 'The Mistress of Spices', Bride and Prejudice' जैसी कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

गौरतलब है कि आखिरी बार ऐश्वर्या राय अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'गुलाब जामुन' में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई देंगी।

Updated on:
07 Feb 2019 04:22 pm
Published on:
07 Feb 2019 04:22 pm