6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: हनुमान अंश का 30वें हुआ अबतक का सबसे ज्यादा कलेक्शन, ‘मिर्जापुर’ ने 2 दिनों में कमा डाले 50 करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिलीज के 30वें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई कर डाली है। वहीं, मिर्जापुर ने भी 2 दिनों में 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।
2 min read
Google source verification
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30 mirzapur day 2 storm collection

हनुमान अंश और मिर्जापुर द फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Source- Twitter/@Mrjaat0007)

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: बॉक्स ऑफिस पर 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी कल्पना किसी ट्रेड एक्सपर्ट ने भी नहीं की थी। नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने 30वें दिन इतिहास रच दिया है। बड़ी-बड़ी फिल्मों को ध्वस्त करने के बाद इसका ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ पार हो चुका है। वहीं, इसकी सीधे टक्कर मिर्जापुर से हो रही है और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने भी दूसरे दिन 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

हनुमान अंश ने 30 दिनों में रचा इतिहास

सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शनिवार 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले 62.5 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई है। 30वें दिन इस भक्तिमय फिल्म ने देशभर में 6,055 शो के जरिए 16.25 करोड़ रुपये का शानदार ऑल-इंडिया नेट कलेक्शन किया है।

इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 99.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 117.27 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। फिल्म अब आधिकारिक रूप से 100 करोड़ के जादुई नेट क्लब में एंट्री मारने से महज कुछ लाख रुपये दूर है।

हनुमान अंश की धीमी हुई थी शुरुआत

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और शोभिनव सत्या के अभिनय से सजी इस फिल्म की यात्रा बेहद नाटकीय रही है। 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में बेहद शांत तरीके से रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में मात्र 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में केवल 40 लाख रुपये कमाए थे।

लेकिन तीसरे हफ्ते से दर्शकों के भारी समर्थन और मौखिक प्रचार (Word of Mouth) के बल पर फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब हैरान रह गए। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ 61 करोड़ रुपये बटोरे। 29वें दिन 10 करोड़ कमाने के बाद 30वें दिन फिल्म ने 16.25 करोड़ का तूफानी कलेक्शन कर डाला।

हनुमान अंश ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को दी मात

मात्र 1.75 से 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म का मुकाबला शुरुआत में 'ओह माय डॉग' और 'आर्यभट्ट का जीरो' से हुआ था। बाद में इसे 'आवारापन 2' और 'बटवारा 1947' जैसी फिल्मों से चुनौती मिली। वहीं अब यह फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और पंकज त्रिपाठी-अली फजल की विशाल 'मिर्जापुर: द मूवी' के सामने भी मजबूती से टिकी हुई है।

मिर्जापुर भी 2 दिनों में हुई 50 करोड़ के क्लब में शामिल

वहीं, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई 'मिर्जापुर द मूवी' ने भी बवाल काट रखा है। पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ कमाए थे और Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 11,256 शोज मिले और 52.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने हिंदी भाषा में 30.75 करोड़ का बिजनेस किया। हिंदी भाषा में फिल्म को 53 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। हिंदी वर्जन को 11,090 शोज मिले। वहीं फिल्म के तेलुगू  वर्जन ने 25 लाख कमाए। तेलुगू वर्जन को 166 शोज मिले और 32 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। दो दिन में ही इसने 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। अब फिल्म की नजरें 100 करोड़ क्लब पर हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग