बॉलीवुड

ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने,एक खास लुक में आई नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नबंवर को 46 साल की हो गई ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं

2 min read
,,,,

नई दिल्ली। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नबंवर को 46 साल की हो गई हैं। वो अपना बर्थडे मनाने के लिए पति अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ गोवा गई थीं। सेलिब्रेशन के बाद वो अपने परिवार के साथ वापस मुंबई लौट आईं हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी हैं। जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो आराध्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन कैमरे की ओर पीठ करके बैठे हुए हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है 'फॉरेवर' यानी हमेशा।

ऐश्वर्या ने अपनी और भी तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो प्रिंसेस लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। आराध्या ने भी मां ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए गाउन कैरी किया। इस दौरान अभिषेक ने फॉर्मल पहना।

इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। पोस्ट में अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए जिस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त कीं उसे जानने के बाद आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा ।' प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। ऐश्वर्या करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की।

Updated on:
02 Nov 2019 04:15 pm
Published on:
02 Nov 2019 04:14 pm
Also Read
View All