बॉलीवुड

अजय देवगन से रहा था कंगना रनौत का अफेयर, शराब के नशे में किया था खूब हंगामा

कंगना रनौत ने अपने हर रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। लेकिन एक्टर अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप पर उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और कैसे इसका अंत हुआ।  
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 8:24 AM IST
Ajay Devgan Kangana Ranaut Kajol
Ajay Devgan Kangana Ranaut Kajol

नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने ट्वीट्स से किसी न किसी पर निशाना साधती रहती हैं। जिसके कारण वह अक्सर विवादों में रहती हैं। कंगना के विवादों में रहने का एक और कारण है। वो है उनके रिलेशनशिप। कंगना ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स को डेट किया लेकिन सबका अंत बुरी तरह हुआ। एक्टर ऋतिक रोशन के साथ तो उनका कानूनी मामला चल रहा है। कंगना हमेशा अपने अफेयर्स को लेकर बेबाक रही हैं। लेकिन एक्टर अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप पर उन्होंने कभी बात नहीं की। तो चलिए हम आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई अजय और कंगना की लव स्टोरी-

शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां
दरअसल, इसकी शुरुआत हुई साल 2010 में। जब फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में अजय और कंगना लीड रोल में थे। दोनों को लवर्स के रूप में दिखाया गया था। लेकिन शूटिंग करते-करते दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के करीब आ गए थे। उस वक्त ऐसी खबरें थीं कि दोनों साथ में सेट पर आते और जाते थे। खाना भी साथ खाते थे। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें फैलना शुरू हो गईं।

काजोल ने दी धमकी
दोनों के बीच इस कदर नजदीकियां बढ़ गई थीं कि अजय ने कंगना का नाम अपनी फिल्म ‘रास्कल’ और ‘तेज़’ के लिए सुझाया। उनके दवाब के बाद कंगना को साइन भी किया गया। इसके बाद कंगना अजय के लिए काफी सीरियस हो चुकी थीं। कहा जाता है कि जब दोनों के अफेयर की खबरें काजोल तक पहुंची तो उन्होंने अजय को धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने कंगना के साथ दोबारा काम किया तो वह बच्चों के साथ घर छोड़ देंगी। अजय अपनी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहते थे। जिसके बाद उन्होंने कंगना से दूरी बनाना शुरू कर दिया।

हाथ की नश काटने की धमकी
फिल्म मैगज़ीन ‘स्टारडस्ट’ के मुताबिक, दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना अजय के कमरे में पहुंच गईं। वह शराब के नशे में थीं और ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं। अजय उनकी हालत देखकर चौंक गए। उन्होंने को वापस भेजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं गईं। उन्होंने कंगना को समझाया कि जब वो होश में आ जाएंगी तो बात करेंगे लेकिन कंगना ने उनकी नहीं सुनी। कहा जाता है कि कंगना ने अजय को धमकी दे डाली थी कि अगर वो इस रिश्ते के बारे में नहीं सोचेंगे तो वह अपने हाथ की कलाई काट लेंगी। जिसके बाद अजय उनसे और दूर होते चले गए। दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की। हालांकि, एक बार कंगना ने ये जरूर कहा था कि शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर रखने का फैसला गलत था।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब