बॉलीवुड

जारी है अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ का शानदार प्रदर्शन, जानिए 34वें की कमाई

'तान्हाजी (Tanhaji)' की कहानी इतिहास पर आधारित है। इसमें वीर योद्धा तान्हाजी मालुसरे के बलिदान को दिखाया गया है। तान्हाजी की भूमिका में एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) हैं।

2 min read

नई दिल्ली: Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 34: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) अपना एक महीना पूरा कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका अच्छा प्रदर्शन जारी है। हालांकि अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें इसके 34वें दिन की कमाई की तो शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने बीते दिन 70 से 80 लाख रुपये की कमाई की होगी। इस हिसाब से देखा जाए तो तान्हाजी ने 34 दिनों में 269 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन इसकी आधिकारिक सूचना मिलना अभी बाकी है।

बात करें तान्हाजी की कहानी की तो ये इतिहास पर आधारित है। इसमें वीर योद्धा तान्हाजी मालुसरे के बलिदान को दिखाया गया है। तान्हाजी की भूमिका में एक्टर अजय देवगन हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। वहीं उनकी रियल लाइफ वाइफ काजोल फिल्म में भी उनकी पत्नी के किरदार में हैं। अजय और काजोल को लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर देखा गया है। दोनों की कैमिस्ट्री फिल्म में कमाल की है। वहीं सैफ अली खान नैगेटिव किरदार में हैं।

सैफ अली खान की एक्टिंग ने भी दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया। अजय देवगन और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की जोड़ी को लंबे वक़्त के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ देखा गया है। इससे पहले दोनों स्टार ओमकारा में एक साथ में दिखाई दिए थे। वहीं अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो जल्द ही ये 250 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

Published on:
13 Feb 2020 10:19 am
Also Read
View All