
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सेक्शुअल हैरेसेमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, 'बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि दुनिया की हर इंडस्ट्री में सेक्शुअल हैरेसमेंट मौजूद है।' ये बयान अजय ने #MeToo कैंपेन के दौरान पूछे गए सवाल पर दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में यह इस वजह से फेमस हो गया, क्योंकि मीडिया में यहां की खबरें सबसे ज्यादा रहती हैं। वहीं उन्होंने इस बात की भी खुशी जताई कि अब लोग इसके खिलाफ आवाज उठ रही है।
सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ उठा रहे हैं लोग आवाज:
अजय ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं इस बात से खुश हैं कि सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हर तरफ आवाज उठाई जा रही है।' उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उठ रही आवाज को देखकर बाकी इंडस्ट्री के लोग भी सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ एकसाथ होंगे और आगे आएंगे।
न्यूकमर्स को लेकर कही ये बात:
अजय देवगन ने न्यूकमर्स को लेकर कहा, 'नए कलाकार हमारी तुलना में ज्यादा अच्छी तरह से प्लान और तैयारी कर फिल्मों में कदम रख रहे हैं। आज वह अपने कॅरियर को लेकर काफी सीरियस नजर आते हैं। जब वे काम करते हैं तो उनके लिए यही सबकुछ होता है। लेकिन हमा अपने समय में काम को मजे के तौर पर करते थे। क्योंकि उस वक्त ऐसा ही वातावरण होता था। हम चीजों को अडॉप्ट करते थे, लेकिन वे वाकई तैयारी के साथ आ रहे हैं।'
जब अनिल ने कहा था- मेरी फिल्म के सामने अपनी फिल्म मत लाओ
अजय ने इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' (1991) से जुड़ा रोचक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी ये फिल्म अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर 'लम्हे' के साथ रिलीज हुई थी। उस वक्त अनलि ने उनसे कहा था, 'अनिल ने मुझसे कहा था कि मैं अपनी फिल्म को उनकी फिल्म के साथ रिलीज न करूं। मैंने जवाब दिया कि न्यूकमर होने की वजह से मैं ऐसी कोई बात नहीं कर सकता। अनिल ने कहा,नुक्सान उठाओगे। मैंने कहा-जो होगा देखा जाएगा। जब दोनों फिल्में रिलीज हुई तो उलटा हुआ ('लम्हे' फ्लॉप हुई और 'फूल और कांटे' हिट हो गई) अनिल ने मुझसे आकर कहा- यह बहुत अच्छी थी। लेकिन बहुत स्पोर्टिंग थी।'