बॉलीवुड

अजय देवगन ने ट्वीट करके कही ये बात, किसने मुझे फिर से उंगली दिखाई

अजय देवगन जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म 'द अन संग वॉरियर में नजर आएगें अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आएंगे
less than 1 minute read
ajay_devgan-1.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन यूं तो सोशल मीडिया से कोसो दूर रहते है लेकिन अभी हाल ही में एक ट्वीट करके उन्होनें एक धमकी दे डाली। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी सुपरहिट सीरिज 'गोलमाल' की फिल्म 'गोलमाल अगेन ' के 2 साल पूरे हो जाने पर रिएक्ट किया है। इस ट्वीट में अजय देवनग ने अपने 'गोपाल' वाले अंदाज में को-एक्टर्स तुषार कपूर, अरशद वारसी श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और परीणिती चोपड़ा को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसने मुझे फिर से उंगली दिखाई? 2 साल हो गए फिर भी तुम लोग नहीं सीखे।'
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय देवगन जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म 'द अन संग वॉरियर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आएंगे।

Updated on:
21 Oct 2019 04:58 pm
Published on:
21 Oct 2019 04:56 pm