बॉलीवुड

काजोल, अजय देवगन में खटपट? जानिए क्यों 26वीं सालगिरह से पहले सोशल मीडिया पर उठा सवाल?

Ajay Devgn Kajol Relationship: बॉलीवुड के पावर कपल काजोल और अजय देवगन की 26वीं शादी की सालगिरह से पहले सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में कोई खटपट चल रही है?

2 min read
Feb 17, 2025
Ajay Devgn Kajol

Ajay Devgn Kajol Relationship: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल, जो साल 1995 में आई फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली। बहुत जल्द ही वो अपनी 26वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाएंगे।

उनकी गिनती बॉलीवुड के पावर कपल्स में होती है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया उनके रिलेशनशिप को लेग सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसका हिंट लोगों को सोशल मीडिया से ही मिला है। क्या है ये कंट्रोवर्सी क्यों लोग कर रहे हैं, ऐसी बातें चलिए बताते हैं। 

काजोल और अजय देवगन के रिश्ते में क्या सब ठीक नहीं?

दरअसल, 14 फरवरी (Valentine’s Day) को अजय देवगन ने अपनी एक पुरानी रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बहुत पहले ही तय कर लिया था कि किसके साथ अपना दिल शेयर करना है और आज तक वही है।

इसमें अजय देवगन काजोल को टैग भी किया है। मगर वहीं दूसरी तरफ काजोल ने इसके विपरीत एक पोस्ट की। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे खुद को, आई लव यू।'

यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता 

वैलेंटाइन्स डे पर काजोल की सेल्फ लव पर की गई इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। लोग ये कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। अजय और काजोल के इन अलग-अलग पोस्ट्स पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें से अधिकतर में इनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए गए हैं। एक यूजर ने लिखा-'अजय ने काजोल को Valentine's Day विश किया और काजोल ने खुद को।', अन्य ने लिखा-'क्या फायदा वो तो खुद को ही प्यार करती है।' यहां देखिए लोगों के रिएक्शन:

सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही है। हालांकि, इस पर अब तक अजय और काजोल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब सच क्या है ये तो वो ही बता सकते हैं।

अजय देवगन की लास्ट मूवी 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को आखिरी बार फिल्म ‘आजाद’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं काजोल वहीं, काजोल की आखिरी फिल्म ‘दो पत्ती’ थी, जो एक थ्रिलर ड्रामा है। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Updated on:
17 Feb 2025 03:31 pm
Published on:
17 Feb 2025 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर