बॉलीवुड

अजय देवगन का बेटा युग हुआ घायल, अस्पताल के बाहर टेंशन में दिखीं मां काजोल, फोटो वायरल

Ajay Devgn Son Injured: अजय देवगन और काजोल का बेटा युग देवगन को गंभीर चोट लग रही है। अस्पताल के बाहर से दोनों का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 8:35 AM IST
kajol with son in hospital
बेटे युग देवगन के साथ अस्पताल के बाहर दिखीं काजोल

Ajay Devgn Son Injured: अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, युग को गहरी चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में काजोल अस्पताल के बाहर अपने बेटे युग का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको पूरा मामले बताते हैं।

अजय देवगन और काजोल के बेटे को क्या हुआ?

हाल ही में वायरल हुए काजोल और उनके बेटे युग का वीडियो देखकर फैंस परेशान हैं। इनमें साफ देखा सकता है कि युग ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। मां काजोल उन्हें सहारा देती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युग के पैर में गहरी चोट लगी है, जिसकी वजह से वह इतने तकलीफ में हैं। हालांकि, युग को क्या हुआ है, इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस ने की जल्द ठीक होने की प्रार्थना

काजोल और युग का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद युग के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गेट वेल सून।'

Updated on:
21 Sep 2024, 8:35 AM IST
Published on: