बॉलीवुड

‘गोलमाल’ के बाद अब ‘साढ़े साती’ नाम की कॅामेडी फिल्म में काम करेंगे अजय

मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी ने अजय देवगन को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फाइनल किया है। फिल्म का नाम है-'साढ़े साती'।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2018, 10:59 AM IST
ajay devgn
ajay devgn

बॅालीवुड इंडस्ट्री में सिंघम के नाम से मशहूर एक्टर अजय देवगन इस साल कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। इस शुक्रवार उनकी फिल्म 'रेड' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज मुख्य किरदार में दिखाई दी हैं। इस फिल्म की कहानी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ अजय को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें 'गोलमाल' फिल्म के बाद अब अजय एक और कॅामेडी जॅानर की फिल्म में काम करने वाले हैं। बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी ने अजय देवगन को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फाइनल किया है। फिल्म का नाम है-'साढ़े साती'।

नवंबर से शुरू होगी शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू की जाएगी। साथ ही फिल्म 2019 के अंत तक रिलीज होगी। अजय के अलावा अभी अन्य स्टार-कास्ट के नाम रिवील नहीं किए गए हैं।

'साढ़े साती' फिल्म की कहानी
'साढ़े साती' फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसका 7 साल से बैड लक चल रहा है। ऐसे में उसके साथ अजीब-ओ-गरीब घटनाएं घटती हैं। उन मुश्किलों से वह किस तरह निपटता है यही दर्शाएगी फिल्म 'साढ़े साती'।

'प्यार तो होना ही था' फिल्म में किया था साथ काम
बता दें आखिरी बार निर्देशक अनीस बज्मी ने अजय देवगन के साथ फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में साथ काम किया था। पूरे 19 साल बाद अब जाकर अनीस और अजय साथ काम करने वाले हैं। जाने-माने निर्देशक अनीस इससे पहले बॅालीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम', 'सिंह इज किंग' जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं।

अजय का पहल? प्यार ?? नहीं थी काजोल, इन एक्ट्रेसेस से था अफेयर

Updated on:
17 Mar 2018, 10:59 AM IST
Published on: