बॉलीवुड

Rudra Trailer Out: अब वेब सीरीज में दिखेगा अजय देवगन का कमाल, ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

राजेश मापुस्कर के निर्देशन में बनी रुद्र वेब सीरीज मुंबई की पृष्ठभूमि पर सेट है। बात करें सीरीज की तो अजय देवगन ने सीरीज में डीसीपी रुद्र वीर सिंह का रोल अदा किया है। वहीं ईशा देओल, रुद्र की पत्नी के किरदार में हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 11:57 PM IST
rudra.jpg
rudra edge of darkness

बॉलीवुड में कमाल दिखा चुके अजय देवगन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना दम दिखाने वाले हैं। एक्शन की भूमिका में नजर आने वाले अजय देवगन एक बार फिर एक्शन के लिए तैयार हैं। हालांकि सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि कॉमेडी और रोमांस में भी अजय देवगन अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं।

बात करें एक्शन की तो उनके एक्शन और इंटेन्स लुक को लोगों ने हमेशा से ही काफी पसंद किया है, शायद इसी के चलते वे एक बार फिर एक्शन में कूदने जा रहे हैं। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर या यूं कहें कि वेब सिरीज में अजय देवगन का ये डेब्यू है। उनके डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इंटेंस म्यूजिक, डार्क बैकग्रांउड, सस्पेंस और खून-खराबे से भरी इस रोमांचक वेब सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद लोग अच्छा खासा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। राजेश मापुस्कर के निर्देशन में बनी रुद्र वेब सीरीज मुंबई की पृष्ठभूमि पर सेट है। बात करें सीरीज की तो अजय देवगन ने सीरीज में डीसीपी रुद्र वीर सिंह का रोल अदा किया है। वहीं ईशा देओल, रुद्र की पत्नी के किरदार में हैं। ट्रेलर का डार्क और कंप्लेक्स नरेशन इसे दिलचस्प बनाता है।

इस शो में क्रिमिनल और पुलिस की स्टोरी को गंभीरता के साथ दिखाया गया। ट्रेलर में काफी सारे सस्पेंस भी नजर आ रहे हैं जो इसे और एक्साइटेड बना रहे हैं। ट्रेलर को शेयर करते हुए एक्टर अजय देवगन ने लिखा 'रोशनी और अंधेरे के बीच की लकीर...जहां मैं रहता हूं।#Rudra coming soon' बता दें कि अजय ने अपने इस डिजिटल डेब्यू पर कहा था मुझे इस रोल के बारे में जो सबसे अच्छी बात लगी वो कैरेक्टर की बारीकी, बहुमुखी व्यक्त‍ित्व और उसका धैर्य जिसे व्यूअर्स ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

अब लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। काफी लोगों ने भी रुद्र के ट्रेलर को सराहा है। रुद्र सीरीज में अजय, ईशा के अलावा अतुल कुलकुर्णी, अश्व‍िनी कालसेकर, आशीष विद्यार्थी, सत्यदीप मिश्रा, तरुण गहलोत भी अहम रोल में हैं। यह डिज्नी हॉटस्टार पर हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा में रिलीज की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन