बॉलीवुड

अक्षय खन्ना ने कहा- ‘ऐश्वर्या राय हैं सेक्सी एक्ट्रेस’

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने अभिनेता अक्षय खन्ना भी रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में अक्षय ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा कि आज वह किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

2 min read
Akshay Khanna Said That Aishwarya Rai Is A Sexy Actress
Akshay Khanna Said That Aishwarya Rai Is A Sexy Actress

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चें आज भी पूरी दुनिया में होते हैं। हिंदी सिनेमा जगत में जब भी सबसे खूबसूरत अभिनेत्री की बात होती है तो सबसे पहले लोगों की जुंबा पर ऐश्वर्या का ही नाम आता है। वहीं उनकी खूबसूरती के दीवाने आम से लेकर खास तक हैं। इंडस्ट्री में भी उनकेल कई दीवाने हैं। जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना का भी नाम शामिल है। एक वक्त था जब अक्षय ने खुद कहा था कि उन्हें ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस लगती हैं। चलिए जानें पूरा किस्सा।

अक्षय खन्ना थे ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दीवाने

वैसे तो अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या संग 2 ही फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में अक्षय खन्ना फिल्म 'इत्तेफाक' का प्रोमोशन कर रहे थे। वह फिल्म के प्रोमोशन के लिए मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के टॉक शो में भी पहुंची थे। जहां जब उनसे पूछा गाया कि 'उन्हें बॉलीवुड में कौन सी एक्ट्रेस सेक्सी लगती हैं तो अक्षय ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय। जिसके बाद अक्षय ने ऐश की खूबसूरती के पुल बांधने शुरू कर दिए।'

सोनाक्षी सिन्हा भी हैं ऐश्वर्या की फैन

यही नहीं टॉक शो में करण जौहर से बात करते हुए कहा कि 'वह जब भी ऐश्वर्या से मिलते हैं तो वह उनसे नज़र नहीं हटा पाते हैं। वह जानते हैं कि यह मर्दों के लिए शर्मिंदा करने वाला मूमेंट होता है लेकिन उन्हें यह करने की आदत हो चुकी थी। अक्षय बतातें हैं कि वह जब भी सामने आती थीं वह उन्हें पागलों की तरह घूरने लगती थीं।' वैसे आपको बता दें इस शो में अक्षय खन्ना संग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी आई थीं। जिन्होंने भी यह बात मानी कि 'केवल आदमी ही नहीं बल्कि कभी कभी वह भी ऐश्वर्या से नज़र नहीं हटा पाती हैं। वह बला की खूबसूरत हैं।'

फिल्म इंडस्ट्री से हैं अक्षय खन्ना दूर

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की फिल्मों की बात करें को उन्होंने 'आ अब लौट चलें' और 'ताल' में साथ में काम किया था। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय और ऐश्वर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद दोनों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया। वहीं लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय फिल्म 'फन्ने खां' में दिखाई दीं थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और अनिल कपूर दिखाई दिए थे। वहीं अक्षय खन्ना काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में नज़र नहीं आए हैं।

Published on:
18 May 2021 01:12 pm