15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणपति दर्शन के लिए सुनीता आहूजा के घर पहुंचे जितेंद्र, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Jeetendra Visits Sunita Ahuja Ganpati: इस साल गणेश चतुर्थी पर सुनीता आहूजा बेटे यशवर्धन और बेटी टीना के साथ बप्पा को घर लेकर आयीं। वहीं, दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने गणपति दर्शन के लिए सुनीता के घर पहुंचकर उनके लिए इस मौके को ख़ास बना दिया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 15, 2026

Jeetendra Visits Sunita Ahuja Ganpati

गणपति दर्शन के लिए सुनीता आहूजा के घर पहुंचे जितेंद्र। (फोटो सोर्स: instagram- namastebollywood and instantbollywood)

Sunita Ahuja Ganpati: मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घर पर भी ढोल-नगाड़ों और जोर-शोर के साथ भी बप्पा का भव्य स्वागत होता है। हर साल की तरह ही इस बार भी एक्टर गोविंदा के घर में गणपति विराजे, लेकिन इस बार शुरुआत थोड़ी अलग रही। इस बार सुनीता आहूजा खुद अकेले गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र भी सुनीता के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया।

जितेंद्र के पहुंचने से खास हुआ गणपति उत्सव

सुनीता आहूजा के घर गणपति दर्शन के लिए लेजेंड्री एक्टर जितेंद्र का पहुंचना इस उत्सव का खास पल बन गया। सुनीता आहूजा और गोविंदा के घर पहुंच कर अभिनेता ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस साल सुनीता खुद लेकर आईं गणपति बप्पा

मीडिया से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने बताया कि उनके परिवार में गणपति लाने की परंपरा पुरानी है। आमतौर पर गोविंदा या उनके बेटे यशवर्धन गणपति बप्पा को घर लेकर आते हैं, लेकिन इस बार सुनीता ने खुद बप्पा को घर लाने का फैसला किया।

उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए गणपति का स्वागत किया। सुनीता ने बताया कि पिछले एक साल में उन्हें बप्पा का खूब आशीर्वाद मिला है। उन्होंने काफी काम किया और चीजें उनके लिए अच्छी रही हैं। इसी वजह से उन्होंने तय किया कि इस बार वह खुद अपने हाथों से बप्पा को घर लेकर आएंगी।

गोविंदा क्यों नहीं थे साथ?

गणपति के स्वागत के दौरान गोविंदा के नजर नहीं आने पर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठे। हालांकि, सुनीता ने खुद इसकी वजह बताई। उन्होंने बताया कि गोविंदा उस समय अमेरिका में थे और उनके भारत लौटने का इंतजार था। सुनीता ने कहा कि गोविंदा रात में वापस आएंगे और अगर वह थके हुए नहीं हुए तो उसी दिन बप्पा के दर्शन करेंगे, वरना अगले दिन आएंगे।

बता दें कि गोविंदा अमेरिका से लौटकर देर रात सीधे अपने घर पहुंचे और बच्चों यशवर्धन और टीना के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने बप्पा से अपने बच्चों के लिए भी प्रार्थना की और साथ ही बेटी टीना के लिए अच्छे और सुयोग्य वर की प्रार्थना भी की।

टीना और यशवर्धन ने किया बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर सुनीता के साथ उनके दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। बेटी टीना और बेटे यशवर्धन ने मां के साथ गणपति उत्सव में जोर-शोर से हिस्सा लिया। पूरे परिवार ने साथ मिलकर बप्पा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुनीता काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बप्पा से प्रार्थना की कि गणपति सभी विघ्न दूर करें और उनके बच्चों को खूब नाम और सफलता मिले।