14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर साल गोविंदा लाते थे बप्पा, इस बार सुनीता आहूजा ने खुद उठाई जिम्मेदारी, बताई खास वजह

Govinda Wife Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने इस बार खुद गणपति बप्पा को घर लाया। उन्होंने बताया कि गोविंदा अमेरिका में हैं और इस साल बप्पा लाने की जिम्मेदारी उन्होंने क्यों संभाली।
2 min read
Google source verification
Govinda wife Sunita Ahuja

सुनीता आहूजा ने इस बार खुद गणपति बप्पा का किया स्वागत (सोर्स: Instagram-instantbollywood)

Sunita Ahuja Viral Video: गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा ने इस बार खुद गणपति बप्पा को अपने घर लाकर स्वागत किया। हर साल गोविंदा या उनके बेटे यशवर्धन आहूजा यह जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इस बार सुनीता ने खुद बप्पा को घर लाने का फैसला किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग यह भी पूछ रहे थे कि गणपति सेलिब्रेशन के दौरान गोविंदा नजर क्यों नहीं आए। अब सुनीता ने इसकी वजह भी बता दी है।

अमेरिका में हैं गोविंदा, रात में लौटेंगे

रविवार को सुनीता आहूजा के गणपति बप्पा को घर लाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। ‘लॉक अप: सच या सजा’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं सुनीता इस दौरान गाने और डांस के साथ बप्पा का स्वागत करती नजर आईं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि गोविंदा कहां हैं।

एएनआई से बातचीत में सुनीता ने बताया कि गोविंदा फिलहाल अमेरिका में हैं और सोमवार रात वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सफर की वजह से गोविंदा थके हुए रहे तो वह उसी दिन दर्शन करने नहीं आएंगे और अगले दिन बप्पा के दर्शन करेंगे। सुनीता ने साफ कहा, “यह उनका घर है, इसलिए उन्हें आना ही होगा।”

इस बार सुनीता खुद घर लाई बप्पा

सुनीता ने बताया कि उनके घर हर साल गणपति बप्पा को लाने की परंपरा रही है। यह परंपरा उनकी सास ने शुरू की थी और वह इसे आगे भी जारी रखना चाहती हैं।आमतौर पर गोविंदा या उनके बेटे यशवर्धन आहूजा बप्पा को घर लेकर आते हैं। लेकिन इस साल सुनीता ने खुद यह जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में उन्हें काफी काम और पहचान मिली है। ऐसे में उन्होंने तय किया कि इस बार गणपति बप्पा को अपने हाथों से घर लेकर आएंगी।

डेढ़ दिन के लिए घर में रहते हैं गणपति बप्पा

सुनीता ने यह भी बताया कि उनके घर गणपति बप्पा को हमेशा डेढ़ दिन के लिए ही रखा जाता है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर बप्पा को ज्यादा दिनों तक घर में रखा जाए तो उसी हिसाब से पूजा और बाकी धार्मिक अनुष्ठान भी करने पड़ते हैं। इसलिए उनके परिवार में डेढ़ दिन तक गणपति रखने की परंपरा है।

बेटे के साथ बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। वह फिल्म ‘हीरो की हॉरर’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। खास बात यह है कि उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 7 जनवरी, 2026 बताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग