14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’10 साल का इंतजार, IVF और मिसकैरेज का दर्द’, जुड़वां बच्चों के साथ गणपति बप्पा को धन्यवाद देते इमोशनल हुईं संभावना सेठ

Sambhavna Seth twins: संभावना सेठ ने जुड़वां बच्चों के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। 10 साल के इंतजार, IVF और मिसकैरेज के बाद मां बनीं एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा किया।
2 min read
Google source verification
Sambhavna Seth twins

जुड़वां बच्चों के साथ गणपति बप्पा का किया शुक्रिया संभावना सेठ ने (सोर्स: Instagram-sambhavnasethofficial)

Sambhavna Seth Ganesh Chaturthi: टेलीविजन एक्ट्रेस संभावना सेठ के लिए इस साल की गणेश चतुर्थी बेहद खास रही। करीब 10 साल के इंतजार, IVF की कई कोशिशों और मिसकैरेज के दर्द के बाद मां बनीं संभावना ने अपने जुड़वां बच्चों के साथ गणपति बप्पा का घर में स्वागत किया। इस मौके पर एक्ट्रेस अपने बच्चों को देखकर भावुक हो गईं और उन्होंने बप्पा का शुक्रिया अदा किया।

गणपति बप्पा को घर लाने के दौरान संभावना ने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नन्हे मेहमान भी भगवान गणेश को धन्यवाद देंगे कि उन्हें ऐसे माता-पिता मिले, जो उनके लिए सालों से इंतजार कर रहे थे।

'इतने सालों से इंतजार कर रहे थे'

वायरल भयानी से बातचीत में संभावना ने कहा, “जो हमारे घर में वो नन्हे मेहमान आए हैं ना, वो भी धन्यवाद करेंगे कि ऐसे मां-बाप मिले हैं, जो कि उनके लिए कितने सालों से इंतजार कर रहे थे।” बच्चों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “इतने प्यारे बच्चे हैं ना।”

संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने 4 जून, 2026 को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। उनके घर एक बेटा और एक बेटी आई है। बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वज है।

'बप्पा ने हमेशा मेरी उम्मीद से ज्यादा दिया'

गणपति बप्पा के प्रति आभार जताते हुए संभावना ने कहा, “इतने सालों में मैंने बप्पा से जो कुछ मांगा है, उससे कई ज्यादा बप्पा ने मुझे हमेशा दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि बप्पा ने भविष्य के लिए उनके लिए जो भी तय किया है, वह सबसे अच्छा होगा।

गणेश चतुर्थी के मौके पर संभावना और अविनाश अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आए। दोनों ने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया और परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया।

10 साल बाद पूरा हुआ परिवार

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की पेरेंट बनने की जर्नी आसान नहीं रही। करीब एक दशक के इंतजार और IVF की कई कोशिशों के बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। मिसकैरेज के दर्द से गुजरने के बाद जून 2026 में उनके परिवार में दो नन्हे मेहमानों के आने से उनकी यह लंबी जर्नी एक नए पड़ाव पर पहुंची।

टीवी सितारों ने भी घर में किया बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी के मौके पर कई टीवी और मनोरंजन जगत के सितारे भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश गणपति की मूर्ति घर लाते हुए नजर आए। वहीं, नए माता-पिता दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को मुंबई की सड़कों पर गणपति उत्सव के दौरान डांस करते देखा गया। अंकिता लोखंडे, सुनीता आहूजा, ईशा कोप्पिकर और डेजी शाह समेत कई सितारों ने भी गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया।