बॉलीवुड

सारा अली खान ने की रिपोर्टिंग, हाथ जोड़कर बताई ताजमहल और शाहजहां की कहानी

सारा अली खान ने की रिपोर्टिंग, हाथ जोड़कर बताई ताजमहल और शाहजहां की कहानी
less than 1 minute read
Dec 22, 2020
Akshay Kumar sara ali khan
Akshay Kumar sara ali khan

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फिलहाल अतरंगी रे की शूटिंग को लेकर सारा अली खान और अक्षय कुमार पूरी टीम के साथ आगरा ताजमहल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। जिसमें सारा अली खान ताजमहल के सामने खड़ी होकर एक रिपोर्टर के अंदाज में ताजमहल और शाहजहां के बारे में बता रही हैं।

अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे एक रिपोर्टर की तरह एक्टिंग करते हुए अक्षय कुमार से परिचय कराती है और उसके बाद ताजमहल की ओर इशारा करते हुए कहती है कि आप लोगों को देखना है वहां जबकि अक्षय कुमार यहां है। सारा की बात को सुनकर अक्षय कुमार अपने माथे पर हाथ रख लेते हैं। जिसके बाद सारा अली खान बोलती है सर इस्माइल कीजिए ना इस पर अक्षय कुमार कहते हैं जैसा कि आप लोगों ने देखा है उन्होंने अभी-अभी राइम करने की कोशिश की।लेकिन इससे घटिया राइम मैंने आज तक नहीं देखी ।हालाकी इन्होंने कोशिश की, जो कि अच्छी बात है क्योंकि कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।उसके बाद सारा अली खान ताजमहल की ओर आगे बढ़ते हुए कहती ह। हेलो दर्शकों आपका स्वागत है आगरा में यह ताजमहल, आज हम आपको प्यार की एक कहानी, अद्भुत और अति रोमांटिक कहानी, जिसने इस इमारत की रचना अपने प्यार को बताने के लिए कि है, इसी के लिए आज हम यहां आए हैं। नमस्ते दर्शकों और वह ताजमहल की ओर इशारा करते हुए आगे बढ़ती जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर लाइक किया जा रहा है।

Published on:
22 Dec 2020 10:15 pm