बॉलीवुड

रैंप वॉक पर इस हरकत की वजह से जाना पड़ा अक्षय और ट्विंकल को जेल

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने वर्ष 2001 एक में राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। यह जोड़ी वैसे शांत मानी जाती है लेकिन एक बार एक फैशन शो में एक हरकत के कारण इन्हें जेल जाना पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 12:56 PM IST
akshay kumar and twinkle khanna controversy
रैंप वॉक पर इस हरकत की वजह से जाना पड़ा अक्षय और ट्विंकल को जेल

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहां एक ओर अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के अपनी जगह बनाई थी। वहीं ट्विंकल खन्ना मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी थी। इसके साथ वे एक राइटर भी थीं। ऐसे में इन दोनों का एक हो जाना कठिन लगता था। ट्विंकल खन्ना को अक्षय के लिए अपने Showbiz को छोड़ना पड़ा था।

दरअसल ट्विंकल और अक्षय एक मैगजीन कज फोटोशूट के दौरान पहली बार मिले थे। यहीं अक्षय ने ट्विंकल को मन ही मन पसंद कर लिया था। इसका खुलासा अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। हालांकि फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के शूट के दौरान यह रिश्ता परवान चढ़ा था। इसके सेट पर ही ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बीच नजदीकियों को बढ़ता हुआ देखा गया था।

अक्षय कुमार की शादी को लेकर भी एक किस्सा जुड़ा हुआ है। बात वर्ष 2000 की है। जब ट्विंकल खन्ना आमिर खान के साथ फिल्म ‘मेला’ में व्यस्त तभी अक्षय कुमार ने उनको शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन ट्विंकल ने एक शर्त रखी कि यदि उनकी फिल्म मेला बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं तो वे अक्षय से शादी कर लेंगी। इस वक्त अक्षय की किस्मत अच्छी रही। ‘मेला’ सिनेमा घरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

इसके अलावा ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की जोड़ी विवादों का हिस्सा भी रही है। जिसके चलते उन्हें एक बार जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। दरअसल 2009 में अक्षय कुमार फैशन वीक के दौरान एक जींस आउटफिट ब्रांड का प्रचार कर रहे थे। इस रैंप वॉक के दौरान अक्षय कुमार की पत्नि ट्विंकल खन्ना भी मौजूद थी। इस बीच अक्षय कुमार रैंप वॉक करते हुए ट्विंकल के पास पहुंच गए। और उन्होनें ट्विंकल से अपनी जींस का बटन खोलने के लिए कहा। इस घटना तस्वीर उन दिनों काफी चर्चा में रही। विवाद को बढ़ता देख उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इन सब के बीच ट्विंकल खन्ना और अक्षय आज भी रिश्ता बरकरार है। ट्विंकल अब अभिनय में नजर नहीं आतीं लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वे इंडस्ट्री से जुड़ी हुईं हैं।

Published on: