बॉलीवुड

दीपावली के मौके पर अक्षय कुमार ने किया फ़िल्म राम सेतु का ऐलान, फर्स्ट लुक किया शेयर…..

दीपावली के मौके पर अक्षय कुमार ने किया फ़िल्म रामसेतु का ऐलान, फर्स्ट लुक किया शेयर

less than 1 minute read
Nov 14, 2020
Renuka Shahane, Akshay Kumar

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने फ़िल्म लक्ष्मी रिलीज होने के तुरंत बाद अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार की नई फिल्म राम सेतु में अभिनेता मुख्य किरदार निभाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें वह ग्रे शर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे भगवान राम की तस्वीर हाथ में धनुष बाण लिए नजर आ रही है।

अभिनेता ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस दीपावली भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगो युगो तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाएं जो आने वाली पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें । इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है -राम सेतु" आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।

जानकारी के अनुसार फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे, इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म मंगल मिशन का निर्देशन किया था। इस फिल्म के निर्माता अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा है। वही फिल्म को प्रोड्यूस डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे।

Published on:
14 Nov 2020 04:58 pm
Also Read
View All