बॉलीवुड

कभी पैसे कमाने के लिए ये सुपरस्टार करता था बावर्ची का काम

साल 1994 अक्षय कुमार के सिने कॅरियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ।

2 min read
Sep 09, 2018
Akshay Kumar

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिसने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बना रखा है। इनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। अक्षय का मूल नाम राजीव भाटिया है। उनका बचपन दिल्ली में बीता और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बैंकॉक चले गए। वहां उन्होंने पैसे कमाने के लिए बावर्ची का काम किया।

इसलिए कमाने पड़े थे पैसे

बैंकॉक में उन्होंने पैसे कमाने के लिए बावर्ची काम किया। इन पैसों से वह वहां पर मार्शल आर्ट सीखा करते थे। बैंकाक से लौटने के बाद अक्षय कुमार मुम्बई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई और उनसे अपनी फिल्म 'दीदार' में काम करने के लिए कहा। हालांकि इससे पहले अक्षय की फिल्म 'सौगंध' प्रदर्शित हो गयी थी।

इन फिल्मों से बदली किस्मत

इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म 'खिलाड़ी' में काम करने का प्रस्ताव किया। रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म 'खिलाड़ी' की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'मै खिलाड़ी तू अनाड़ी' 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' और 'खिलाड़ी 420' जैसी हिट फिल्में हैं। साल 1994 अक्षय कुमार के सिने कॅरियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी 'ये दिल्लगी' 'मोहरा', 'सुहाग' और 'ऐलान' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। उन्हें अपनी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नवाजा भी जा चुका है।

ये भी पढ़ें

ट्विंकल से शादी करने के लिए अक्षय को पूरी करनी पड़ी थीं दो शर्तें! जानकर रह जाएंगे हैरान
Published on:
09 Sept 2018 05:35 pm
Also Read
View All