बॉलीवुड

बिहार बाढ़ पीड़ितों को एक करोड़ की सहायता देंगे अक्षय कुमार

Bihar Flood victims : बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने जा रहे हैं।

2 min read
Oct 29, 2019
Feature image

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने जा रहे हैं। बड़ा दिल रखने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी समय-समय पर लोगों की सहायता करते रहते हैं।

अक्षय कुमार की दी हुई सहायता राशि से करीब 25-27 परिवारों की मदद की जाएगी। अक्षय छठ पूजा पर प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए देंगे। अक्षय ने असम बाढ़ पीड़ितों की भी मदद की थी। अक्षय ने पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपए दान दिए थे।

अक्षय ने प्राकृतिक आपदा को लेकर कहा कि "प्राकृतिक आपदा के आगे हम कुछ भी नहीं है, यह हमेशा ऐसा एहसास करवाती है।"

मदद के लिए गुहार लगाते हुए अक्षय ने कहा "बाढ़ पीड़ित अपना सब कुछ गंवा चुके हैं अब उनकी मदद करने से बड़ा और कुछ नहीं है जिससे जो भी मदद हो वह करनी चाहिए। हमारी मदद से उनकी जिंदगी थोड़ी बहुत बेहतर हो सकती है।"

Published on:
29 Oct 2019 12:04 pm