बॉलीवुड

आधी रात अक्षय कुमार के घर पहुंचा उनका ये पागल फैन, कर रहा था ये काम और अचानक…

Akshay Kumar के घर में छुपकर प्रवेश कर रहा था उनका ये फैन। गूगल से पता लगाया एक्टर के घर का Address।

2 min read
Feb 07, 2019
Akshay Kumar

बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar के घर में छुपकर प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स हरियाणा का रहने वाला है। इसका नाम है- अंकित गोस्वामी। अंकित एक्टर अक्षय कुमार का बहुत बड़ा Fan है। इसी कारण वह उनसे मिलने की चाह में मुंबई आया।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब कोई फैन इस तरह बॉलीवुड सितारों के घर में घुसने की कोशिश कर रहा हो, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस कई घंटों उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं।

बताया जा रहा है कि अक्षय के इस फैन ने गूगल के जरिए अभिनेता का पता ढूंढा। सोमवार को देर रात जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तो सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी से बातचीत पर पता चला कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस शख्स की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है। उस पर अनाधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।

Published on:
07 Feb 2019 08:36 am
Also Read
View All