बॉलीवुड

Akshay Kumar की फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज, किन्नरों के लिए बदलाव लाता दिख रहा है सॉन्ग

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) का नया गाना अब हमारी बारी है रिलीज हो गया है। ये गाना किन्नरों के प्रति बदलाव लाने के लिए लाया गया है।

2 min read
Nov 06, 2020
Akshay Kumar and Kiara Advani film Laxmii new song release

नई दिल्ली | अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और पहले ही सुपरहिट बता रहे हैं। फिल्म के जरिए किन्नरों को लेकर एक खास मैसेज देने की कोशिश की जाएगी। जिसको लेकर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आगे आए हैं। हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है जिसको लेकर अक्षय किन्नरों को सम्मान देने की बात कर रहे हैं। समाज में किन्नरों (Transgender) को उनका हक मिले इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

अक्षय ने किन्नरों के लिए कही कविता

अक्षय ने अपने ट्विटर पर फिल्म के गाने अब हमारी बारी है (Ab Hamari Baari Hai) को शेयर किया है। अक्षय ने गाने के साथ लिखा- नजर से बचने के लिए तो बहुत टीके लगाए हैं, नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है। अब समय आ गया है कि इस फर्क को खत्म कर दें और ट्रांसजेंडर को भी वहीं सम्मान दें। लाल बिंदी लगा समान प्यार और सम्मान के लिए साथ खड़े हो जाइए। वीडियो में अक्षय और कियारा खुद किन्नरों के लिए संदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक एंड वाइट में शूट हुआ ये गाना एक कविता है जिसके माध्यम से अक्षय और कियारा किन्नरों के लिए संदेश दे रहे हैं। इस गाने से ये भी साफ हो गया है कि फिल्म पूरी तरह से किन्नरों को लेकर एक बड़ा मैसेज लेकर आ रही है।

विवादों में फंसी है फिल्म लक्ष्मी

फिल्म लक्ष्मी के इस गाने के बाद लोग भी इसे एक मुहिम की तरह ले रहे हैं। लक्ष्मी 9 नवंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। वहीं एक तरफ फिल्म को लेकर विवाद भी जारी है। कई लोग इसका बहिष्कार कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि फिल्म के माध्यम से लव जेहाद को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले फिल्म के नाम को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। बाद में मामला बढ़ता देख लक्ष्मी के नाम से बॉम्ब शब्द को मेकर्स ने हटा दिया।

Published on:
06 Nov 2020 09:18 pm
Also Read
View All