बॉलीवुड

OMG 2 Collection: चुंबक की तरह बॉक्स ऑफिस पर चिपकी हुई है अक्षय की फिल्म, हर रोज कर रही कमाई

OMG 2 Box Office Collection Day 18: गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 से मिल रहे टफ कंप्टीशन के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

2 min read
Aug 29, 2023
Akshay Kumar
अक्षय कुमार

OMG 2 Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई हुई है। OMG 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा चुके हैं और इसे अब बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी ने पहुंच गई थी लेकिन अब फिल्म को 150 करोड़ का कलेक्शन करना ना-मुमकिन सा लग रहा है। लेकिन फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 से मिल रही टफ कॉम्पटीशन के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पर पकड़ बनाई हुई है। OMG 2 का 18वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वीक डे की वजह से फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। फिर भी कलेक्शन देखकर लग रहा है OMG 2 को 150 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल होने वाला है। आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

जानिए 18वें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, 18वें दिन का कलेक्शन 1.15 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 137.07 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें बीते दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने बीते दिन 4.00 करोड़ का बिजनेस किया। अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं। लेकिन इस बार फिल्म ने अपना बजट निकाल ली है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

क्या है OMG 2 की कहानी?
ओएमजी 2 की कहानी की बात करें तो ये फिल्म सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाती है। पंकज त्रिपाठी अपने बेटे के स्कूल पर केस करते हैं। जिसके बाद कोर्टरुम ड्रामा दिखाया गया है। यामी गौतम फिल्म में वकील का किरदार निभा रही हैं। दोनों की दलीलें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं अक्षय कुमार फिल्म में शिव के दूत के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म को अनिल राय ने डायरेक्ट किया है।


Published on:
29 Aug 2023 09:00 am
Also Read
View All
इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से गुप-चुप मिले सलमान खान के करीबी महेश मांजरेकर, भाईजान के भड़के फैंस, बोले- आस्तीन का सांप

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Shilpa Shetty: अश्विनी से शिल्पा बनने तक का सफर, अक्षय कुमार संग अफेयर से लेकर राज कुंद्रा विवाद तक, बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई

एक विवादित सीन के बावजूद सुपरहिट हुई डिंपल कपाड़िया की ‘सागर’, शादी के 12 साल बाद किया था कमबैक