1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“भारत छोड़ा, लेकिन खौफ खत्म नहीं हुआ”, अभिनेत्री मंदाना करीमी ने शेयर किए स्क्रीनशॉट, बोलीं- 6 साल से हो रही हूं स्टॉकिंग का शिकार

Mandana Karimi Post: अभिनेत्री मंदाना करीमी ने खुलासा किया है कि पिछले 6 सालों से वह साइबरबुलिंग और स्टॉकिंग का शिकार हो रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत की पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।
2 min read
Google source verification
mandana Karimi said I had stalker for 6 years cyberbullying harassment

मंदाना करीमी ने बताया हो रही हैं 6 सालों से स्टॉकिंग का शिकार (Photo Source- Instagram/mandanakarimi)

Mandana Karimi On cyberbullying and stacker: 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और जानी-मानी मॉडल- अभिनेत्री मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए साइबरबुलिंग और लगातार हो रहे उत्पीड़न को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 6 सालों से साइबर स्टॉकिंग का शिकार हो रहीं हैं। साथ ही मई में सुरक्षा कारणों और नई शुरुआत के चलते उन्होंने भारत छोड़ दिया था और दुबई शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, भारत छोड़ने के बावजूद उनकी यह खौफनाक चीज खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

मंदाना करीमी ने किया साइबर स्टॉकिंग पर खुलासा

मंदाना करीमी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई वीडियो और ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए। मंदाना करीमी ने अपने दर्द का इजहार करते हुए बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति लगातार उनकी जिंदगी की निगरानी कर रहा है और उनसे जुड़े लोगों को उनका नाम खराब करने के लिए ईमेल भेज रहा है।

मंदाना ने बेहद भावुक होकर वीडियो में कहा, "मैं इस वक्त छुट्टी पर हूं और यह सब फिर से शुरू हो गया है। पिछले 6 सालों से मैं इस साइबर शिकार यानी स्टॉकर का सामना कर रही हूं। एक नकली अकाउंट से मेरे निर्माताओं और सह-कलाकारों को पैसे मांगने और मेरे बारे में गलत बातें लिखने वाले ईमेल भेजे जा रहे हैं।”

मंदाना करीमी ने बताया भारत की पुलिस भी नहीं कर पाई हल

मंदाना करीमी ने आगे कहा, “चार साल पहले जब मैंने इसकी जांच करवाई, तो पता चला था कि किसी ने एक पेशेवर हैकर को हायर किया है, जो मेरे हर पोस्ट और संपर्क पर नजर रखता है। भारत में पुलिस भी इस मामले में बहुत कुछ नहीं कर पाई। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि कौन मुझसे इतनी नफरत करता है कि मेरा काम, पैसे और दोस्त सब छीनना चाहता है।"

मंदाना ने अपने फैंस और साथ काम करने वालों से अपील की है कि यदि उनके नाम पर 'मीनाक्षी' या किसी अन्य फर्जी अकाउंट से ऐसा कोई ईमेल आता है, तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें और ना ही कोई पैसे भेजें, बल्कि उसका स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें फॉरवर्ड करें।

सुरक्षा चिंताओं के कारण मई में छोड़ा था भारत

बता दें, मंदाना करीमी ने मई महीने में ही भारत छोड़कर दुबई में रहने का फैसला किया था। हाल ही में उन्होंने भारत छोड़ने के अपने भावुक फैसले पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "भारत ने मुझे मेरी पहचान दी, करियर दिया और जिंदगी के सबसे खूबसूरत साल दिए। ईरान के बाहर भारत ही मेरा घर था। लेकिन पिछले कुछ सालों में मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदला है।”

मंदाना करीमी ने आगे कहा था, “यह फैसला सिर्फ जगह बदलने का नहीं, बल्कि खुद को फिर से तलाशने और मानसिक शांति पाने का था। भारत छोड़ना मेरे लिए बेहद कठीन और उदासी भरा था, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां आपको नए सिरे से शुरुआत करने के लिए मजबूर कर देती हैं।" हालांकि, मंदाना के नए खुलासे ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर अपराध के बढ़ते खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए