बॉलीवुड

Lok Sabha Elections 2024: नागरिकता मिलने के बाद Akshay Kumar ने पहली बार डाला वोट, चेहरे पर दिखी खुशी

Akshay Kumar First Vote After Getting Indian Citizenship: भारत की नागरिकता हासिल करने के बाद पहली बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने वोटिंग में हिस्सा लिया। मिस्टर खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
May 20, 2024

Lok Sabha Elections 2024: अक्षय कुमार को पिछले साल बीते 15 अगस्त को नागरिकता मिली थी। नागरिकता मिलने के बाद पहली बार उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वोट डालने के बाद अक्षय कुमार बेहद खुश नजर आ रहे थे।

Akshay Kumar First Vote After Getting Indian Citizenship: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार ने पहली बार वोट दिया। वोट ना दे पाने का कारण था उनके पास भारत की नागरिकता का ना होना। उनके पास भारत की नागरिकता ना होकर कनाडा की नागरिकता थी।

15 अगस्त, 2023 को मिली थी अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता

पिछले साल 15 अगस्त को उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई थी। अब एक्टर ने भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार Lok Sabha Elections 2024 में वोट डाला है। हाल ही में उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो अलसुबह वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर जबरदस्त खुशी दिख रही है।

आपको बता दें कि मुंबई में भी Lok Sabha Elections 2024 की वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता को वोटिंग के लिए जागरुक करने वाले फिल्मी सितारे भी वोट डालते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का वीडियो भी सामने आया है। वो वोट डालने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद फैंस उनको बधाई दे रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर