बॉलीवुड

अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर, आईसीयू में हुईं भर्ती

खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से बीमार हैं और उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट चुके हैं।
2 min read
akshay_kumar.jpg
Akshay Kumar Mother

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मां की हालत के बारे में सुनते ही अक्षय कुमार अपनी शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई आ गए थे। वह ब्रिटेन में थे। सोमवार सुबह वह मुंबई लौट चुके हैं।

खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से बीमार हैं और उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट चुके हैं। अक्षय अपनी मां के बेहद करीब हैं। ऐसे में वह आनन-फानन में मुंबई आ गए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों के अनुसार, अक्षय कुमार ने फिल्म मेकर्स से कहा है कि वह उन सीन की शूटिंग जारी रखें जिसमें उनकी जरूरत नहीं है। बता दें कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल की है। पिछले कुछ वक्त से उनकी तबीयत खराब चल रही है। मदर्स डे के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी मां के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मां वर्गा कोई नी (मां के जैसा कोई नहीं)।

अक्षय कुमार वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'सूर्यवंशी', 'बेल बॉटम' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्‍मों में नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में फैंस को इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है।

Published on:
06 Sept 2021 05:23 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म