
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने बिट्टू तबाही के लिए किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/Chinmayisripaada)
Singer chinmayi sripada Praised MP boy who cleaning polluted river: इस दौर में जब ज्यादातर युवा रील्स और लाइक्स के पीछे भागते हैं, वहीं मध्य प्रदेश के रहने वाले 21 साल के लड़के ने अपनी निष्ठा और मेहनत से पूरे देश का दिल जीत लिया है। इंटरनेट पर 'बिट्टू तबाही' के नाम से मशहूर सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अपने बलबूते पर स्थानीय प्रदूषित अजनार नदी की कायापलट कर दी है। सुरेंद्र की तारीफ पूरा देश कर रहा है वहीं, अब सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने उन्हें पद्म पुरस्कार मिलने की बात कह दी है।
सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वह नदी के पास खड़ा है और 2 तस्वीर नजर आ रही हैं एक गंदी नदी की और दूसरी साफ नदी की। अब इसी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर एक देशव्यापी स्वच्छता आंदोलन को जन्म दे दिया है। उनके इस अद्वितीय प्रयास की सराहना अब न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।
सुरेंद्र सिंह चौधरी (बिट्टू तबाही) के स्वच्छता अभियान की वायरल तस्वीरें और वीडियो देखकर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन 'द ओशन क्लीनअप' (The Ocean Cleanup) के डच सीईओ बोयान स्लाट बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने बिट्टू को अपनी संस्था में नौकरी का ऑफर दे दिया है।
बिट्टू तबाही की इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसिद्ध गायिका और डबिंग आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा ने अपनी खुशी जताई है और अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा, "इस प्यारे लड़के ने अकेले दम पर वह काम कर दिखाया, जिसका दावा राजनेता करते हैं। विदेश में उसका भविष्य उज्ज्वल है, जहां उसके काम का सम्मान होगा। ईश्वर करे कि हमारी पवित्र नदियां उसकी रक्षा करें।"
बिट्टू के वीडियो के बाद, चिन्मयी ने 'सेवेंद्र' नाम के एक दूसरे लड़के का भी जिक्र किया, जो जल निकायों की सफाई में जुटा है। सिंगर ने कहा कि Gen-Z पीढ़ी द्वारा शुरू किए गए इस सकारात्मक बदलाव के लिए इन दोनों युवाओं को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित किया जाना चाहिए। लेकिन… उम्मीद के मुताबिक कहानी में एक मोड़ आएगा- नेता अब लोगों को सफाई करने से रोकेंगे और जो लोग सच में देश से प्यार करते हैं यानी सच्चे देशभक्त- उन्हें जेल में डाल देंगे, क्योंकि उन्होंने नदियां साफ कीं और नेताओं की छवि खराब की।”
नदी की सफाई का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुरेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की और उनकी सराहना की। हालांकि, इस मुलाकात पर मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीएम के पोस्ट पर कमेंट करते हुए सरकार पर क्रेडिट (श्रेय) लेने और पीआर स्टंट करने का आरोप भी लगा दिया।
ध्रुव राठी के इस बयान का जवाब देते हुए बिट्टू तबाही ने बेहद परिपक्वता दिखाई। बिट्टू ने लिखा, "ध्रुव भैया, यह क्रेडिट लेने की बात नहीं है। सरकार ने पहले भी मेरे काम की सराहना की है। असल मुद्दा नागरिक समझ (Civic Sense) का है। मैं बस यह चाहता हूं कि लोग सरकार पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझें और खुद स्वच्छता के लिए आगे आएं।"
Updated on:
06 Sept 2026 02:38 pm
Published on:
06 Sept 2026 02:31 pm
