बॉलीवुड

Akshay Kumar ने बताया रसोड़े में कौन था? बेयर ग्रिल्स के साथ शेयर की तस्वीर

रसोड़े में कौन था? इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाकर रखा हुआ है। यह सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि अब सेलिब्रिटीज भी पूछ रहे हैं- रसोड़े में कौन था?

2 min read
Akshay Kumar
Akshay Kumar

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया की ताकत इतनी बढ़ चुकी है कि कोई भी अब रातों-रात स्टार बन जाता है। हाल ही में एक ऐसे ही वीडियो की काफी धूम रही थी। रसोड़े में कौन था? यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि अब सेलिब्रिटीज भी पूछ रहे हैं- रसोड़े में कौन था? इस ट्रेंड में अब बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar का भी नाम शामिल हो चुका है।

रसोड़े में कौन था?

अक्षय कुमार ने पूछा तो नहीं है लेकिन बताया है कि रसोड़े में कौन था? दरअसल, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेयर ग्रिल्स के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, 'रसोड़े में बेयर था। कोई बता सकता है कि क्या पकाया जा रहा है?' अक्षय ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें बेयर ग्रिल्स कुछ पका रहे हैं। उनके हाथों में सूखी घास है, जिसमें से धुंआ निकल रहा है। बेयर उसमें फूंक मारकर जलाने की कोशिश कर रहे हैं और अक्षय कुमार का ध्यान भी आग जलाने की तरफ है।

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। साथ ही लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ ही देर में अक्षय कुमार की इस तस्वीर पर 20 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इससे पहले अक्षय ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया था। प्रोमो वीडियो में एक्टर बेयर ग्रिल्स के साथ मस्ती और एडवेंचर करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मुझे पता था कि बेयर ग्रिल्स के साथ वाइल्ड होने से पहले कड़ी चुनौतिया होंगी। लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे हाथी पोप चाय के साथ पूरी तरह से हैरान कर दिया। क्या दिन था। प्रोमो में अक्षय कुमार एक हेलीकॉप्टर पर खड़े दिखाई देते हैं। इसके साथ ही नदी में तैरते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे में फैंस उनके इस शो के लिए काफी एक्साइटिड हैं।

Published on:
04 Sept 2020 05:51 pm