13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vicky Kaushal ने पंजाबी म्यूजिक के बादशाह गुरदास मान के साथ शेयर की फोटोज, फैंस भी हुए कायल

Vicky Kaushal: विक्की कौशल अपने बचपन के ऑल टाइम फेवरेट गुरदास मान से मिले और उन्हें 'GOAT' (Greatest Of All Time) कहा। उनका ये इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 13, 2026

Vicky Kaushal Instagram Post

विकी कौशल ने की पंजाबी सिंगर गुरदास मान से मुलाकात। (फोटो सोर्स: vickykaushal09)

Vicky Kaushal Post: आज विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह गुरुदास मान के साथ हुई मुलकात के बाद कुछ फोटोज शेयर की। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि गुरुदास मान के गाने सुनकर उनपर नाच कर बड़े हुए हैं और वो उनके ऑल टाइम फेवरेट हैं। विक्की कौशल की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

विक्की कौशल ने शेयर की पोस्ट

'छावा' एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में पंजाबी म्यूजिक के दिग्गज गायक गुरदास मान साहब से मुलाकात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बचपन से गुरदास मान के गानों पर बड़े हुए हैं। उनकी मौजूदगी से बहुत कुछ सीखा है। विक्की ने उन्हें GOAT (Greatest Of All Time) बताया और कहा कि उनके साथ हर पल आशीर्वाद जैसा लगता है। उन्होंने गुरदास मान साहब को हमेशा का फैन और आभारी रहने की बात कही।

विक्की कौशल की इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

विक्की की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स और अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। विक्की कौशल की ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गुरदास मान साहब की लोकप्रियता और विक्की का सम्मान देखकर सब प्रभावित हैं।

यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पंजाब का हुनर, जज्बा और सम्मान... सब एक ही तस्वीर में!। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'इससे अच्छा फ्रेम कोई दूसरा हो ही नहीं सकता था।' जबकि एक यूजर ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में दो पंजाबी दिग्गज! मान और कौशल।'

वहीं, एक और नेटिजन ने लिखा, 'ओह तेरी, कैप्शन पढ़े बिना पापा समझ लिया था' और एक यूजर ने कमेंट किया, 'मान साब दिल में रहते हैं। मैं पठानकोट में अपने स्कूल के दिनों में उनके गानों का आदी हो गया था।'

गुरुदास मान के बारे में…

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की आन-बान-शान गुरदास मान संगीत जगत के दिग्गज गायकों में से एक हैं। पंजाबी लोक संगीत को दुनियाभर में पहचान दिलाने का श्रेय उनको ही जाता है। उनके मशहूर गानों में 'दिल दा मामला है', 'की बनू दुनिया दा', 'मामला गड़बड़ है', 'अखियां उड़ीक दियां' और 'छल्ला' जैसे गीत शामिल हैं। अपने खास अंदाज, स्टेज पर डांस करने और दमदार आवाज की वजह से वो आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।