13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत की फिल्म देखकर दिया कुमारी हुईं प्रभावित, बोलीं- नर्सें सैनिकों की तरह काम करती हैं, अभिनेत्री का किया शुक्रिया

Diya Kumari On Bharat Bhhagya Viddhaata: फिल्म भारत भाग्य विधाता पर राजकुमारी दिया कुमारी ने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Deputy CM Diya Kumari On Kangana Ranaut Movie

Deputy CM Diya Kumari On Kangana Ranaut Movie (सोर्स- @kanganaranaut)

Deputy CM Diya Kumari On Kangana Ranaut Movie: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हो गई। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जरूर इजाफा हो सकता है। इसी बीच देर शाम फिल्म की स्क्रीनिंग जयपुर में रखी गई। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और डिप्टी सीएम राजकुमारी दिया कुमारी ने कंगना की फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद दिया कुमारी ने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

दिया कुमारी ने की कंगना की फिल्म की तारीफ

इस फिल्म को देखने के बाद राजकुमारी दिया कुमारी ने कंगना रनौत और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं सबसे पहले कंगना और फिल्म के प्रोड्यूसर का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने ये फिल्म बनाई। पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगी। इस फिल्म को देखकर आज प्रेरणा मिली है।

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'हम राजनीति में हैं ऐसे में कई बार ओवर लुक कर जाते हैं। हमारा नर्सिंग स्टाफ, फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। वो सैनिकों की तरह काम करते हैं। फिल्म में जैसा कि देखने को मिला।' इसके अलावा दिया कुमारी ने ये भी बताया कि फिल्म को राजस्थान में भी टैक्स फ्री करने की बात पर विचार किया जाएगा। वो माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने ये बात रखेंगी और जरूर पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिलेगा।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खराब

12 जून को रिलीज हुई 'भारत भाग्य विधाता' को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से सकारात्मक प्रतिक्रिया जरूर मिली, लेकिन इसका फायदा पहले दिन टिकट खिड़की पर नजर नहीं आया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज लगभग 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इतने बड़े विषय और कंगना जैसे चर्चित चेहरे के बावजूद दर्शकों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही।

फिल्म की कहानी?

'भारत भाग्य विधाता' एक वास्तविक घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की जा रही है और कई समीक्षकों ने इसे भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बताया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सफलता सिर्फ अच्छी एक्टिंग से नहीं मिलती, बल्कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना भी उतना ही जरूरी होता है।