बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने अपने ‘साले’ करण को इस अंदाज में कहा ‘गुड लक’

अक्षय कुमार ने कहा, 'और, 'ब्लैंक' के साथ इस लड़के ने अभिनय और प्रस्तुति के लिहाज से काफी अच्छा काम किया है

2 min read
Apr 09, 2019
Akshay Kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने 'साले' करण कपाडिय़ा की फिल्म 'Blank' के लिए एक विशेष गाना शूट किया है। अक्षय का कहना है कि करण को गुड लक कहने का यह उनका तरीका है। अक्षय की पत्नी ट्विंकल के कजिन करण 'ब्लैंक' के साथ बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है। अक्षय ने यहां एक स्टूडियो में सोमवार को गाने की शूटिंग की।

एक बयान में कहा गया कि यह गाना अक्षय और करण पर फिल्माया गया। गाने को अर्को ने कंपोज किया है वहीं बी प्राक ने यह गाना गाया है। इस गाने को रंजू वर्गीज ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षय ने कहा, 'लड़के के अंदर वास्तव में अभिनय कौशल है और मैंने पहले की एक लघु फिल्म में लड़के में जोश देखा है। उस फिल्म के लिए खुद उसने काफी मेहनत की थी, जिसे कान्स द्वारा मान्यता भी दी गई।'

उन्होंने कहा, 'और, 'ब्लैंक' के साथ इस लड़के ने अभिनय और प्रस्तुति के लिहाज से काफी अच्छा काम किया है। करण ने अपने डेब्यू के लिए एक अपरंपरागत मार्ग चुना और मुझे उस पर गर्व है। उसके लिए इस गाने को करना उसे ऑल द बेस्ट कहने का मेरा तरीका है।'

ये भी पढ़ें

ग्लोइंग स्किन के लिए सोनम कपूर ने दिए खास टिप्स, कहा- रात को सोने से पहले…
Published on:
09 Apr 2019 07:42 pm
Also Read
View All